कानपुर-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में श्रमदान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का जागा पशु प्रेम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 September 2018

कानपुर-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में श्रमदान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का जागा पशु प्रेम



जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़ 
 
शनिवार को श्याम नगर स्थित मर्सी जीजस स्कूल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने शिरकत की जहां उन्होंने पीएम मोदी जी का उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा और फिर मंत्री जी सड़को पर उतरकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाते हुए श्रमदान करने सड़को पर पहुंच गए जहां पहले से सफाई देख पहले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ही उखड़ते नजर आए और बाद में एक कूड़ा घर के पास पहुंचकर झाड़ू लगाई।


स्वच्छता सभी के लिए ज़रूरी

श्याम नगर स्थित एक स्कूल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने शिरकत की जहां उन्होंने दिल्ली से पीएम मोदी का स्वच्छता ही सेवा को लेकर उनका लाइव उद्बोधन भी सुना फिर जब श्रमदान करने के लिए सड़कों पर उतरे तो सड़क पर पहले से ही सफाई देख मंत्री जी भाजपा कार्यकर्ताओं से उखड़ गए और खुद ही गाड़ी में बैठकर पास के कूड़ाघर पहुंचे और जहां हाथों में बेलचा,फावड़ा,झाड़ू लेकर पूरे कुड़ेघर की सफाई में जुट गए।
 
 
और वही कूड़े घर के पास पड़े हुए एक बीमार साँड़ पर मंत्री जी की नजर जब पड़ी तब उन्होंने वही से कानपुर के नगर आयुक्त को तुरन्त उसका इलाज करने का आदेश भी दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को अपनी ओरिजिनल स्वच्छ्ता अभियान में श्रमदान करना चाहिए न कि केवल फ़ोटो खिंचनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।