जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़
कानपुर। रविवार को हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया और
चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे। जिसको लेकर आज इस
हाईवोल्टेज मैच को लेकर कानपुर शहर के फेन्स ने टीम इंडिया की जीत के लिए
जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ के दरबार में बाबा की भस्मा आरती कर जीत की
कामना की।
इस दौरान फैंस ने एक ,दो ,तीन चार बाबा और
टीम इंडिया की जय जय कार तो वहीं रोहित शिखर करो कमाल पाकिस्तान की होगी
हार ,पहले भी हम जीते थे आज भी हम जीतेंगे का स्लोगन व भारतीय तिरंगा साथ
ही अपने स्टार क्रिकेटर्स की रोहित शर्मा,धोनी और कुलदीप यादव के पोस्टर
लेकर बाबा की आरती करते हुए टीम इंडिया की जीत की कामना की।
टीम
इंडिया की पाक पर जीत को लेकर बाबा शिव के भक्तों ने बाबा सिद्धनाथ के
दरबार में डमरू
और झांझर बजाकर भस्मा आरती की। इस दौरान क्रिकेट प्रशंसक
राकेश तिवारी ने बताया कि आज हमने टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के लिए
बाबा सिद्धनाथ के दरबार में भस्मा आरती की है क्योंकि भस्मा आरती विरोधियो
को भस्म करने के लिए की जाती है वहीँ किरन ने बताया कि टीम इंडिया के लिए
बाबा की आरती की है और हमे पूरी उम्मीद है कि आज फिर हम जीतेंगे। वहीं
सुरेश बाबा ने बताया कि हम लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए बाबा
सिद्धनाथ दरबार मे भस्म आरती की है और बाबा से भारत की महाविशाल जीत के लिए
अर्जी लगाई है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।