एक बार फिर आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 September 2018

एक बार फिर आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान

लखनऊ -सत्य प्रकाश चौधरी

भारत और पाकिस्तान के टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. ये दोनों टीमें बुधवार को एक मैच खेल चुकी हैं, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. इसके बाद भारत ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए शुक्रवार को बांग्लादेश को मात दी. वहीं, पाकिस्तान ने भी शुक्रवार को जीत हासिल की लेकिन जीतने के लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा-खासा संघर्ष करना पड़ा. अनुभवी शोएब मलिक ने अंत तक खड़े होकर पाकिस्तान को शर्मानाक हार से बचाया.



वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी. इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान को कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था. फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा !

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।