जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़
एशिया कप के सुपर 4
मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 9 विकेट से धूल चटाते हुए एशिया कप
के फाइनल में प्रवेश कर लिया वहीं भारतीय टीम की पाक पर जोरदार जीत के
बाद देशवासियो में खुशी की लहर दौड़ गयी जहां देर रात कानपुर के जाजमऊ स्थित
दादा मियां दरगाह शरीफ के पास क्रिकेट प्रेमियों ने कुछ इस तरह जीत का
जश्न मनाया जहां मुस्लिम भाइयों ने टोपी पहनकर ,तिरंगा लहराते हुए जमकर
टीम इंडिया की जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी कर थिरकते हुए नज़र आये और एक
दूसरे का मुंह मीठा किया।
एशिया कप के इस हाईवोल्टेज
मैच में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी और इस पटखनी के बाद
कनपुवासियो ने कुछ इस तरह जश्न मनाया। जहां आज टीम इंडिया की पाक पर जीत
जाजमऊ स्थित दादा मियां दरगाह शरीफ पर जमकर जश्न मनाया गया और आतिशबाजी की
इस दौरान मुस्लिम भाइयो ने स्टार क्रिकेटर्स के पोस्टर्स व हाथो में तिरंगा
लेकर जमकर नारे लगाये जीत गई भई जीत गयी टीम इंडिया जीत गयी, पहले भी
हराया था, आगे भी हराएंगे टीम इंडिया की जीत का जश्न लोगों के सिर चढ़ कर
बोला
क्रिकेट प्रशंसक मोहम्मद तारिक़ का कहना था कि आज
हमने टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया है हाथो में तिरंगा लेकर आतिशबाजी
की है उन्होंने बताया कि इसी तरह हमारी भारतीय टीम पाकिस्तान को हराती
रहेगी।
प्रशंसक सरताज ने बताया कि आज भारतीय टीम के
जीतने पर हम सभी ने आतिशबाजी की है और जश्न मनाया है कहा कि इसी तरह आगे भी
हराते रहेंगे। इस दौरान मोहम्मद आसिफ,शाहरुख, सहाबुद्दीन ,मो साजिद,मो
आमिर समेत तमाम फेन्स मौजूद रहे।


Very nice jai hind
ReplyDelete