कृष्ण चन्द श्रीवास्तव और जितेन्द्र कुमार के साथ तहकीकात न्यूज़ बस्ती
परिषदीय विद्यालयों में सरकार पानी की तरह
पैसा बहा रहा है परंतु उसमें से निकलने वाले बच्चे बहुत कमजोर साबित हो
रहे हैं कुछ विद्यालय में प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों की मदत से बच्चे
कन्वेंट को भी मात दे रहे हैं
तहकीकात टीम ने बस्ती जनपद के सल्टौआ ब्लाक एवं साऊ घाट ब्लॉक के कुछ विद्यालयों का दौरा किया तो हालात कुछ यूं मिले
तहकीकात टीम ने बस्ती जनपद के सल्टौआ ब्लाक एवं साऊ घाट ब्लॉक के कुछ विद्यालयों का दौरा किया तो हालात कुछ यूं मिले
पूर्व
माध्यमिक विद्यालय कनेथू विकास क्षेत्र सल्टौआ बस्ती में पहुंचने पर वहां
कुल 52 बच्चे उपस्थित मिले प्रधानाध्यापक गिरीश लाल ने बताया 68 बच्चे
नामांकित है जिनमें 52 बच्चे आए हैं इस विद्यालय का कोई बच्चा अपने
विद्यालय का पूरा नाम भी नहीं लिख पाया शिक्षा का स्तर खराब पाया गया
पूर्व
माध्यमिक विद्यालय जाता सल्टौआ ब्लाक बस्ती इस विद्यालय में 43 छात्र
पंजीकृत है यहां 32 उपस्थित मिले इस विद्यालय के सभी कमरों का छत टपकता है बाउंड्री वाल नहीं है शौचालय खराब है यहां के प्रधानाचार्य अजय
कुमार शुक्ला ने बताया कि बारिश में भवन गिरने का खतरा बना रहता है शिक्षण
व्यवस्था यहां खराब पाई गई
पूर्व
माध्यमिक विद्यालय नेवादा सल्टौआ ब्लाक बस्ती यहां कुल नामांकित 75 बच्चे बच्चों में से 60 बच्चे उपस्थित मिले इस विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र नारायण शुक्ल के
प्रयास से शिक्षण व्यवस्था बहुत अच्छी पाई गई जहां सभी बच्चे शालीनता का
परिचय दे रहे थे वही हर अध्यापक शिक्षण कार्य में व्यस्त मिले इस विद्यालय
भवन की दिवारे सदविचारों से भरी मिली महा पुरुषों के चित्रों से सजे
कमरे मिले यह ब्लॉक में एक अनूठा विद्यालय है प्रधानाध्यापक राजेंद्र
नारायण शुक्ल ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा भी हमें काफी सहयोग मिलता
है
कन्या उच्च प्राथमिक
विद्यालय पुर्सिया साउघाट बस्ती इस विद्यालय में कुल 54 बच्चे पंजीकृत है यहां
की प्रधानाध्यापिका भारती गुप्ता एवं सहायक अध्यापक का सुमन अग्रहरी के
अनूठे प्रयास से बच्चों के लिए बहुत अच्छे साबित हो रहे है भारती गुप्ता ने
बच्चों को कमरे में पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को कलम से सुंदर सुंदर
अक्षरों में लिखकर दीवारों पर चस्पा कर दिए हैं जिससे विद्यालय के
दीवारों में भी शिक्षा प्रद साबित हो रही है इस विद्यालय में बच्चे काफी
होनहार मिले
प्राथमिक
विद्यालय पुर्सिया सऊघाट बस्ती यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से चल रहा है
विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल काफी अच्छा पाया गया सुमन यादव
प्रधानाध्यापिका सहित स्टाफ उपस्थित मिले




प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य का पद नहीं होता। यह भी जान लीजिए।
ReplyDelete