लखनऊ- विश्वपति वर्मा
अपना दल ने सोमवार को ई.बी. पेरियार रामास्वामी नायकर की 139 वीं जयंती पर बभनान स्थित पार्टी कार्यालय पर कप्तानगंज विधानसभा के अध्यक्ष राजमणि पटेल के अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन कर पेरियार जी द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

विचार गोष्ठी को
संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल
ने कहा कि ई वी पेरियार रामास्वामी नायकर तमिल राष्ट्रवादी नेता एवं
सामाजिक कार्यकर्ता थे, उनके समर्थक आदरभाव से उनको पेरियार कहकर संबोधित
करते थे, पेरियार जी आत्मसम्मान आंदोलन चलाकर अंधविश्वास पाखंडवाद एवं
रूढिवाद का आजीवन विरोध करते रहे।
विधानसभा
अध्यक्ष राजमणि पटेल ने कहा कि पेरियार जी भारतीय समाज के शोषित वर्ग को
समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया , तर्कवाद आत्मसम्मान एवं
महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए समाज में व्याप्त जातिवादी
प्रथा का जमकर विरोध किया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने किया ।
इस अवसर पर अरविंद कुमार सोनकर ,संतराम पटेल,परवेज, भागीरथी
पटेल,श्याम सुन्दर यादव,राजेश गुप्ता,ओम प्रकाश वर्मा ,अतुल पटेल ,अकबाल,
कुलदीप शर्मा ,कप्तान मौर्य, इसहाक अली ,जगराम गोंड़,राकेश पटेल ,प्रमोद
शर्मा अजय पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।