लखनऊ - तहकीकात न्यूज़ डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके हार का कारण आप व परिवार के कारनामे थे न कि किसी का दुष्प्रचार। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव के अंहकार ने पहले उनकी सरकार को डुबोया अब समाजवादी पार्टी को डूबो रहा है।
शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है किन्तु अखिलेश यादव आत्म विश्लेषण के बजाय कभी भाजपा पर आरोप लगाते है तो कभी जनता के विवेक पर प्रश्नचिन्ह लगाते है। अखिलेश आपके कार्यकाल में चारोओर भ्रष्टाचार था। पांच-पांच आयोगो के चेयरमैनों को सदस्यों सहित माननीय उच्च न्यायालय ने बर्खास्त किया था। सिपाही से लेकर कप्तान तक की हत्या हो रही थी। सत्ता के लिए पिता-पुत्र व चाचा का संग्राम जनता ने नंगी आॅखो से देखा था। परिवार के विकास की चाह में आपने जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर दिया था। जनता ने उसका प्रतिफल विधानसभा के चुनाव में दिया।
प्रदेश प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद हताशा में अनाप-शनाप बोल रहे है। सत्ता लोलुपता इतनी है कि कही भी घुटने टेकने को तैयार है। बसपा सुप्रीमो द्वारा बार-बार झिडकने के बावजूद बबुआ उन्हें बुआ बनाने पर आमादा है। ये सब सिर्फ सत्ता के निकट किसी न किसी बहाने पहुंचने की चाहत है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।