आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आज चन्दौली के नवीन मंडी परिसर में प्रदेश
अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज आयुष्मान भारत
योजना एक एतिहासिक योजना है। जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, ये योजना पूर्णतया गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले
लोंगो के लिए है। जिसमें लगभग 10 करोड़ गरीब परिवारों को बीमारियों के
लिए 5 लाख रूपये का मुफ्त बीमा प्रदान किया गया है। जिससे लगभग 50 करोड़
लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
डा. पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं गरीबी को अनुभव किया है और वे स्वयं एक गरीब परिवार से आयें हैं। मोदी पूरे देश में गरीबो के हितों के लिए सारी योजनाएं चला रहें हैं। चाहे उज्जवला गैस योजना हो,प्रधानमंत्री आवास योजना हो, स्वच्छ भारत योजना, सौभाग्य योजना हो, मुद्रा बैंक योजना हो, किसानों को उपज का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने का हो या फिर आज शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना हो। गरीब के घर में गैस, गरीब को घर,
गरीब के घर में शौचालय, गरीब के घर में बिजली, गरीब को रोजगार के लिए मुद्रा बैंक से बिना गारन्टी का लोन तथा गरीब के स्वास्थ्य के लिए 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा हो। प्रधानमंत्री निरन्तर गरीब कल्याण के लिए तत्पर है। पूरे देश में विकास की गति तेजी से आगे बढ़ी है ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।