जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़
कानपुर--
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ भक्तो ने हंसी
खुशी विघ्नहर्ता को किया विदा. गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन शहर भर के गंगा
घाटों में सुबह से ही विघ्नहर्ता को विदाई देने वालो का तांता लगा रहा और
विघ्नहर्ता को विदा करने में कुछ लोग हाथों में बप्पा को लेकर तो कुछ लोग
बग्घी में विघ्नहर्ता को लेकर गाजे बाजे के साथ ढोल ताशों और डीजे की तेज
धुनों पर झूमते नाचते और अबीर गुलाल के रंगों से सराबोर हो कर हंसी खुशी
अष्टविनायक की विदाई करी ।
वैसे तो गणेश चर्तुर्थी
का पर्व पूरे देश ही मनाया जाता है लेकिन महराष्ट्र में गणेश चर्तुथी का
पर्व खासा जोश साथ मनाया जाता है वही अब कानपुर में भी चर्तुथी के पर्व को
महराष्ट्र तर्ज पर शहरी मनाने लगे है जिसके चलते शहर के लोगो ने मुंबई
वालो को भी फेल कर दिया। सड़को पर भक्तो का जनसैलाब देखने लायक था हर कोई
अपने बप्पा को कोई हाथो में ले जाकर तो कोई रथ पर तो कोई मोटरसाइकिल व
गाड़ियों से ले जाकर उनका विसर्जन करते हुए दिखाई दिया।
इस दौरान विसर्जन को
लेकर प्रशासन ने घाटों के किनारे कृतिम तालाब बनवाया था जिनमे लोगो ने
अपने अपने गजानंद विसर्जन किया। दौरान पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया अगले
बरस तू जल्दी आ के नारे से गूँजता हुआ सुनाई दे रहा था। शहर के गोलाघाट
,सरसैया घाट,मस्कर घाट, सत्ती चौरा , सिद्धनाथ घाट व परमट घाट समेत दर्जनों
घाटो पर लाखों की तादाद में गणेश भक्तो का जमावड़ा लगा रहा। और लोग जिला
प्रशासन द्वारा बनाये गए कृतिम तालाबो में बप्पा को विसर्जित करते हुए नज़र
आये। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखते
हुए रास्ते मे आ रहे गणेश मूर्तियों के रूटों को डायवर्सन कर यात्राओ को
घाटों तक पहुंचाने में लोगों की मदद करते हुए नज़र आये. और इस मौके प्रशासन
द्वारा घाटो पर खास तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम भी किये गए।
वही पुलिस के जवानो साथ जल पुलिस और गोताखोरों सभी घाटों में डियूटी लगाई
दी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।