विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नहीं रहेगी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 September 2018

विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नहीं रहेगी

गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी तहकीका न्यूज़




सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी में परिवर्तन करते हुए इसे विद्यालयों में मनाने को कहा गया है ।
दरअसल योगी सरकार बनने पर कई छुट्टियां खत्म करने का फैसला किया गया था किन्तु अब सरकार बैकफुट होकर उन छुट्टियों को बहाल कर चुकीं हैं । इसी क्रम में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी को लेकर सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद श्रीमती रूबी सिंह द्वारा इसमें फेरबदल करते हुए विद्यालय खुले रहने का आदेश दिया गया है ।
रूबी सिंह के द्वारा कहा गया है कि विद्यालय में बच्चों को विश्वकर्मा जी के बारे में जानकारी दी जाय । 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।