जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 2 अक्टूबर
गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में आलाधिकारियों के
साथ एक बैठक की गई। बैठक के दौरान गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम
ने आलाधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए।
2 अक्टूबर
गांधी जयंती के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विजय विश्वास पंत
ने समस्त विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायज़ा लिया
और कड़े निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द जो भी
तैयारियां अधूरी रह गयी हो उन्हें पूरा कर लें
डीएम ने आलाधिकारियों को
कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती को धूम धाम से मनाए
जाने को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गाँधी जी और
लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाये साथ ही सभी
सरकारी कार्यालयों व परिसर में सफाई पूरी तरह से स्वच्छ और साफ होनी चाहिए
.साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर की मलिन बस्तियों
शहरी क्षेत्रो और
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करायी जाये। डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों
में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक की कोई भी वस्तुओं का प्रयोग नही होना
चाहिए .स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है इसलिए सभी को अपने आसपास साफ सफाई
रखना उनका दायित्व है। दौरान सभी स्कूलों में चित्रकला ,निबन्ध प्रतियोगिता
आयोजित की जाये और बापू जी के बारे में बच्चो को जानकारिया दी जाये।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।