जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़
चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने
कर्ज से परेशान होने के चलते रामा देवी इलाहाबाद कानपुर की रेलवे लाइन में
आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई इसी दौरान गस्त में चल रही चकेरी थाने की
पीआरवी गाडी के पुलिस कर्मियों की निगाह महिला पर गई और पुलिस कर्मियों ने
महिला को बचा लिया। जिसके बाद महिला के पति को फोन कर बुलाया और कर्ज में
डूबी महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया!
काशीराम
कालोनी की रहने वाली सोनी श्रीवास्तव 26 वर्ष ने बेटे के इलाज के लिए
मोहल्ले के लोगो से कर्ज लिया था लेकिन उनका कर्जा वापस नहीं करने की वजह
से महिला ने शनिवार को आत्म ह्त्या के बारे में सोचा। और रामा देवी के
इलाहाबाद कानपुर रेलवे लाइन पर पहुंच गई इसी दौरान वहा से गुजर रही पीआरबी
की गाडी में सवार पुलिस कर्मियों को महिला सोनी ट्रैक पर चलते हुए दिखाई
दी जिसके बाद पुलिस के जवानो ने आनन् फानन में गाडी से उतर कर महिला को बचा
लिया। इस दौरान महिला को पुलिस कर्मी थाने ले गए। और उससे पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला की महिला ने क्षेत्र के दो लोगो से बेटे के इलाज के लिए
कर्ज ले रक्खा था और उनका रुपया वापस नहीं करा पा रही थी. जिसकी वेवजह से
महिला आत्म हत्या करने के लिए गई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके
पति राहुल के सुपुर्द कर दिया है।
चकेरी इंस्पेक्टर
अजय सेठ ने बताया की महिला कर्ज में डूबी हुई थी और लोगो का करजा वापस नहीं
कर प् रहे थी इस लिए वह आत्महत्या करने जा रही थी पुलिस की सतर्कता के
चलते महिला की जांच बचा ली गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।