लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो
विद्युत विभाग में वेतन
विसंगति, पदोन्नति, नये पदों की भर्ती एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न
मांगों को लेकर आन्दोलन, उपवास एवं प्रदर्शन कर रहे विद्युत विभाग के
कर्मचारियों की मांगों का उ0प्र0 कांग्रेस
कमेटी ने समर्थन करते हुए उ0प्र0
सरकार के कर्मचारी विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों की भतरसना की है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि कर्मचारियों
को अपनी छोटी से छोटी मांगों के लिए सड़क पर उतरना कर्मचारियों एवं सरकार की
गरिमा के अनुकूल नहीं है। कर्मचारियों को गरिमा के प्रतिकूल कार्य करने को
विवश करने के लिए सरकार की निन्दा की है।
इसके साथ ही खुले में शौच मुक्त प्रदेश बनाने की योगी सरकार की घोषणा
की आलोचना करते हुए कहा कि वास्तव में खुले में शौच मुक्त प्रदेश किये बिना
2 अक्टूबर की पूर्व निश्चित तारीख के दबाव में प्रदेश को शौच मुक्त प्रदेश
घोषित करना स्वच्छता के अभियान के साथ छल एवं धोखा है। प्रदेश सरकार ने
कहा है कि ओडीएफ को दो चरणों में बांटा जायेगा ओडीएफ प्लस और ओडीएफ डबल
प्लस की दो योजनाएं भविष्य में लायी जायेंगी। प्रदेश को खुले में शौच मुक्त
बनाने के लिए जब ओडीएफ प्लस और ओडीएफ डबल प्लस योजना की जरूरत है तो फिर
कैसे सरकार 2 अक्टूबर को प्रदेश को खुले में शौच मुक्त प्रदेश घेाषित करने
की जिद ठान रखी है?
जमीन,
हकीकत केा पुनः जुमले में बदलने का योगी का यह मोदी फार्मूला प्रदेश को एक
नया जुमला थमा स्वच्छता के मामले में जुगाली करने के लिए मजबूर करेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।