लखनऊ- महेंद्र मिश्रा ब्यूरो
अखिल भारतीय कांग्रेस
कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर प्रभारी उ0प्र0 अनिल
सैनी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता
करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने व संगठन खड़ा करने
की जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी है उसे पूरा करने लिए
वह पूरी ताकत के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होने राष्ट्रीय
कोआर्डिनेटर बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि आगामी 06 अक्टूबर को एक प्रान्तीय स्तर की पिछड़े वर्ग की बैठक लखनऊ
में किया जायेगा। जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद एवं
पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू सम्बोधित
करेंगें
अनिल सैनी ने आगे कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद जिला और
ब्लाक स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। जो भी पिछड़े वर्ग के
लोग जहां भी हैं और संगठन से जुड़े हैं उन्हें सक्रिय किया जायेगा। प्रदेश
की सभी 403 विधानसभाओं में 20 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित कर पिछड़े वर्ग के
लोगों की समस्याओं व चुनौतियों के विरूद्ध संघर्ष किया जायेगा। यह सभी
कार्य दो माह के अन्दर कर लिये जायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चै0 सत्यवीर सिंह ने कहा कि भाजपा
द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसे पिछड़ा वर्ग के
बीच कांग्रेस पार्टी ले जायेगी और भाजपा को बेनकाब करने का काम करेगी।
प्रदेश
कांग्रेस के सचिव राहुल सचान ने कहा कि केन्द्र सरकार में सत्ता में
आने पर कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना जारी करेगी तथा पिछड़े वर्ग की
समस्याओं को भारतीय राजनीति में प्राथमिकता का विषय बना समाधान का प्रयास
करेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।