कानपुर-जलकल विभाग की लापरवाही के चलते हो रहे हादसे ,लोगो ने किया हंगामा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 September 2018

कानपुर-जलकल विभाग की लापरवाही के चलते हो रहे हादसे ,लोगो ने किया हंगामा

जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
 
प्रदेश में जब भाजपा सरकार आई थी तो उसने सड़को को गद्दा मुक्त बनाने के आदेश दिए थे लेकिन उनके सभी आदेशों को  भ्रष्ट अधिकारियो ने पलीता लगा दिया है। जिसके चलते दस दिनों से जाजमऊ इलाके में एक गद्दा मौत को दावत दे रहा है। इस गद्दे में पिछले दस दिनों में कम से कम दो दर्जन से ज्यादा लोग गिर कर चुटहिल हो चुके है लेकिन जलकल विभाग अपनी आखो में पट्टी बांधे बैठा हुआ है। या फिर किसी की मौत का इन्तजार कर रहा है। 
 

जाजमऊ के मोती नगर इलाके में दस दिन पहले रोड पर एक ट्रक धस गया था जिसके बाद वहा पर काफी बड़ा गड्डा हो गया था। वही रोड के नीचे से जलकल विभाग का पाइप भी गया था  जोकि रोड धसने से फट गया था जिससे  इलाके में पानी भी भर गया था। इसकी  क्षेत्रीय लोगो ने सूचना भी जलकल विभाग को दी थी । लेकिन तब से आज तक उस गद्दे को देखने कोई भी नहीं आया। वही गड्डा बढ़कर करीब दस फिट से ज्यादा बड़ा हो गया है।और अब उस गडडे में हर दिन कभी जानवर तो कभी आदमी गिर कर चुटहिल हो रहे है। जिसके चलते बुधवार को क्षेत्रीय लोगो ने हंगामा काटा। 
 


मोती नगर तिराहे के बीचों बीच बने गड्ढे को तो अब बस किसी के मौत का ही इंतजार है। दस दिन से बने इस गड्ढे से जहां दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं वहीं बुद्धवार को  इसमें तीन गाये एक मोटर साइकिल फिर गिर गए। जिसके चलते जानवरो और मोटरसाइकल सवार को चोटे भी आई। क्षेत्रीय जनता ने बड़ी मसक्कत के बाद जानवरो और मोटरसाइकल सवार को किसी तरह उस गद्दे से बहार निकला। 
 

क्षेत्रीय जनता  हारून मंसूरी ने बताया की पिछले दस दिनों से यहां पर ट्रक के धसने के दौरान एक गड्डा हो गया था जिसकी हम लोगो ने जलकल विभाग को सूसचना भी दे दी थी। लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है. यहां पर आये दिन कभी जानवर तो कभी  इंसान इस गड्डे में गिर रहे है और अधिकारी अपनी आखो में पट्टी बाँध कर किसी की मौत का इन्तजार कर रहे है। जिसको लेकर हम लोगो ने हंगामा किया है हमारी मांग है की इस गद्दे को तुरंत बंद कराया जाये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।