लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी
राजबब्बर सांसद एवं अ0भा0 कांग्रेस
कमेटी डाटा एनालिटिक विभाग के चेयरमैन प्रवीन चक्रवर्ती द्वारा प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय में प्रोजेक्ट शक्ति का शुभारम्भ किया गया।
प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति
कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस डाटा एनालाटिक विभाग के स्टेट कोआर्डिटर सरबजीत सिंह मक्कड़ द्वारा आयोजित किया गया। कांग्रेस संगठन को और अधिक
सशक्त बनाने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
द्वारा विगत दिनों लांच किये गये प्रोजेक्ट शक्ति’ देश के विभिन्न
राज्यों में चरणबद्ध तरीके से आरम्भ किया जा रहा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश
में प्रोजेक्ट शक्ति का शुभारम्भ किया गया है।
इस
प्रोजेक्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने हर कार्यकर्ता के
साथ जुड़ेगी और उनकी आवाज सुनकर उनकी मदद करेगी। कांग्रेस पार्टी का हर
संदेश इस प्रोजेक्ट द्वारा हर भारतवासी तक पहुंचाना लक्ष्य है। इस उद्देश्य
की पूर्ति हेतु कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रोजेक्ट शक्ति
लांच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुड़ेगा और
एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा। शक्ति हर बूथ, गांव, ब्लाक, शहर, वार्ड,
मुहल्ला, जिले में कांग्रेस की आवाज बनेगा जिसके माध्यम से कांग्रेस
नेतृत्व अपना संदेश प्रत्येक कार्यकर्ता तक सीधे पहुंचायेगा। इसके साथ ही
प्रत्येक कार्यकर्ता अपना संदेश, सुझाव सीधे कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचा
सकता है। देश एवं प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस प्रोजेक्ट के
द्वारा जुड़ना और उनसे संवाद स्थापित करना इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य है। जो
लोग निरन्तर इस पर कार्य करते रहेंगे उनके संघर्ष को पहचानकर उन्हें
सम्मानित भी किया जायेगा। शक्ति से जुड़ने के लिए सर्वप्रथम मोबाइल नम्बर
9702199911 पर अपने मोबाइल से अपने चुनाव पहचान पत्र संख्या को
एस0एम0एस0(मैसेज) करना होगा।
इस अवसर पर प्रवीन चक्रवर्ती, सुश्री स्वप्ना एवं शशांक शुक्ला ने बारी-बारी से प्रोजेक्ट शक्ति की विशेषताएं बतायीं।
प्रदेश
कांग्रेस राजबब्बर ने विस्तार से बताते हुए कहा कि इस
प्रोजेक्ट शक्ति से केवल कांग्रेसजन ही नहीं अपितु भारतवर्ष का कोई भी
नागरिक जो मतदाता है वह जुड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं
कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकता है एवं सुझाव दे सकता है। जिससे
जनहित में नीति निर्माण में उसके सुझाव को शामिल किया जा सके एवं जन इच्छा
के अनुरूप नीतियां बनायी जा सके।
इस
अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद डाॅ0 संजय सिंह, पूर्व
सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद,
पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व सांसद विनय कुमार पाण्डेय,
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व नेता कांग्रेस विधानमण्डल दल प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री श्रीमती अमिता सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण ने भी अपने विचार
व्यक्त किये।
।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।