भाजपा को घमंड है कि हमें कोई नहीं हरा सकता है- अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 September 2018

भाजपा को घमंड है कि हमें कोई नहीं हरा सकता है- अखिलेश यादव

लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के लिए परेशानी पैदा करना अपना ध्येय बना रखा है। अपने जनविरोधी कारनामों को वह झूठ और प्रपंच के सहारे छुपा रही है। लेकिन जनता सब जानती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट है। चारों तरफ अराजकता व्याप्त है। सामाजिक सद्भाव पर खतरा बढ़ा है लेकिन भाजपा जातीय सम्मेलन करने में व्यस्त है। 
 
    

अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जातिवादी राजनीति तो करती है किन्तु उन्हें आबादी के आधार पर हक और सम्मान देना गंवारा नहीं है। भाजपा को घमंड है कि हमें कोई नहीं हरा सकता है। ऐसा सोचना लोकतंत्र की सभी मान्यताओं की अवहेलना है। यह जनभावनाओं का भी अपमान करना है। 

       

अखिलेश यादव को आज अयोध्या हनुमान गढ़ी से स्वामी कल्याण दास जी द्वारा भेजा गया प्रसाद मिलकर उन्हें रामनवमी दुपट्टा, हनुमानगढ़ी का भोग प्रसाद, रबड़ी, देशी घी के लड्डू और फूल-माला भेंट किए गए। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी  रमेश दास काफी बीमार चल रहे हैं। अखिलेश ने उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। 

     

 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।