कानपुर-एक महीने में तीन बार अजगर निकलने से मचा क्षेत्र में हड़कम्म्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 September 2018

कानपुर-एक महीने में तीन बार अजगर निकलने से मचा क्षेत्र में हड़कम्म्प

जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़

चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके के बाजपेई नगर जिन्नातों की मस्जिद के पास देर रात को लोगों एक 10 फीट के अजगर दिखाई दिया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्म्प मच गया ।लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ।इस दौरान वन विभाग के की भी कर्मचारी मौके पर नही आये तो लोगो ने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी वही मौके पर पहुची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को एक बोरी में भर कर चौकी ले गए जिसके बाद लोगो ने राहत की सास ली।       

बाजपेई नगर के रहने वाले जुनैद ने बताया कि  हमारे  मकान के सामने मिट्टी का काफी बड़ा टीला है और रात में खाना खाने के बाद जब हम टहलने निकले तो देखा कि एक दस फीट का अजगर घर के बाहर दिखाई दिया यह सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई ।हम लोगो ने पहले अजगर को पकड़ने की कोसिस किया लेकिन उसे पकड़ नही पाए और बाद में वन विभाग को इसकी सूचना दिया लेकिन दो घण्टे बिट जाने के बाद भी कोई नही आया तो हमने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस के सिपाही आये और उन्होंने उसे पकड़ लिया और चौकी ले गए जहां उसे बोरी में भर कर रख दिया ।सुधीर सिपाही ने बताया कि गंगा नदी के किनारे जाजमऊ इलाका बसा है और इस वजह से यहां आए दिन अजगर निकल रहे है इस महीने में यह तीसरा अजगर निकला है बोरी में उसे भर कर चौकी में रख दिया था और सुबह वन विभाग के लोगो को सौप दिया है।।।.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।