कानपुर पहुंचे सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 September 2018

कानपुर पहुंचे सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत



ब्यूरो- कानपुर रवि गुप्ता 

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज कानपुर पहुंचे जहा उनका जाजमऊ चुंगी पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जमकर स्वागत किया। आपको बताते चले कि पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अपने इस बनाये हुए नए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के प्रमोशन और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से शहर पहुंचे हुए थे। इस दौरान शिवपाल जहां से भी गुजरे उनके समर्थकों ने उनका कई किलोमीटर के काफ़िले को रोक रोक कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दोरान शिवपाल का काफिला जाजमऊ होते हुए ,लाल इमली, हर्ष नगर ,गोविंद नगर ,चुन्नीगंज और कल्याणपुर में उनके स्वागत के लिए उनके चाहने वालो का तांता लगा रहा।

नेता जी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है

शिवपाल ने सड़को पर लगे हुए आयोजन स्थल पर जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार की वादाखिलाफी सबके सामने है महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ दी है और अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सबक सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने  केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा और उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा की प्रदेश में लूट घसोट और बेरोजगारी फैल रही यह सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है।महागठबंधन के मामले में बोला कि समान विचार धारा के जितने दल है उन सबसे बात कर ली है और सब हमारे साथ है। साथ ही कहा की मुलायम सिंह का आशीर्वाद मेरे ऊपर है और हमेशा रहेगा।उन्होंने हमेशा नेता जी का सम्मान किया है और करते रहेंगे।समाजवादी पार्टी में जो हमारे साथ रहा है वो मेरे वफादार है उनको मैने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में अध्यक्ष बनाया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।