गोंडा - रमेश कुमार यादव एवं राकेश सिंह
जी हां आइये हम आपको आज ऐसे लापरवाह व गैर जिम्मेदार अधिकारी व कोटेदार की करतूत बताते हैं
मामला ग्रामसभा सिकहरा विकास खण्ड छपिया जनपद का है जहां पर कुछ माह पूर्व ही ग्रामीणों की शिकायत पर पुरानी दुकान को सस्पेण्ड कर दिया गया था ग्रामीणों को लगा था कि अब सब कुछ ठीक ही होगा
आसमान से गिरे खजूर में अटके
ग्रामीणों में एक आस जगी थी कि अब राशन के मामले को लेकर सबकुछ ठीक ठाक ही होगा
लेकिन उन्हें क्या पता था कि आसमान से गिरे खजूर में अटके वाली कहानी सच हो जायेगी
जब पुरानी दुकान को सस्पेण्ड किया गया
सस्पेण्ड होने के बाद सिकहरा का कोटा साबरपुर ग्रामसभा के कोटेदार मिथिलेश तिवारी के सम्बद्ध हो गया
उसके बाद जब समय बीतने पर राशन वितरण नही हुआ तभी जागरूक ग्रामीणों ने अधिकारियों को जागरूक किया
लेकिन उस जागरूक करने का परिणाम कुछ नही निकला
मामले को तूल पकड़ता देख कोटेदार मिथिलेश तिवारी ने अन्तोदय धारकों का राशन वितरण किया
लेकिन पात्र गृहस्थी में कुछ चुनिन्दा लोगों को राशन देकर बाकी का राशन नही वितरण किया
ठीक है हम फोन कर रहे हैं
इस मामले को ग्रामीणों ने पूर्ति निरिक्षक दिनेश वर्मा को एक बार नही दो बार नही बल्कि बार अवगत कराया गया कि राशन का वितरण नही हो रहा है लेकिन पूर्ति निरिक्षक का सिर्फ एक ही जवाब आया ठीक है हम फोन कर रहे हैं अब किसे फोन कर रहे हैं
जिसका आॅडियो भी वायरल हुआ है ठीक है हम फोन कर रहें हैं
कौन ऐसा है जो पूर्ति निरीक्षक की बातों को टाल रहा है और अपनी मनमानी कर रहा है
यदि मनमानी कर भी रहा है तो पूर्ति निरिक्षक को मिली बार बार शिकायत व सूचना के आधार पर ठोस
कार्यवाही करनी चाहिये
लेकिन क्या पूर्ति निरीक्षक ने इस मामले को गम्भीरता से लिया
जी हां गम्भीरता से नही लिया यदि गम्भीरता से लिया होता तो किसी शिकायत या कार्यवाही की बात ही न होती और पता चला कि पूरा महीना भी समाप्त हो गया है
अन्त में जब ग्रामीणों का दुखड़ा कोई सुनने को तैयार नही हुआ तो ग्रामीणों ने मीडिया को बुलाकर अपनी आपबीती सुनायी
क्या कहते हैं जिम्मेदार-पूर्ति निरिक्षक से जब यह पूछा गया कि सिकहरा में राशन वितरण नही हो रहा है तो पूर्ति निरिक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि राशन का वितरण हुआ है वीडियो आया है
और ठीक है हम फोन कर रहें हैं
बयान देते समय विनोद कुमार सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह,दिलीप सिंह,युवराज सिंह,सौरभ सिंह,शिव कुमार सिंह,रमपता,नीतू,बिन्दू,किरन देवी,किरन देवी,सुशमा,सुबाष,भगवान दीन,अमरनाथ,शीतल कुमार
सहित सैकड़ों लोगों ने मीडिया को इस मामले से अवगत कराया तथा पूर्ति निरिक्षक के लापरवाहियों की कहानी भी सुनायी


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।