रिपोर्ट -राज आर्या
रूधौली (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र रूधौली में एक दिवसीय दिव्यांग
शिविर का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व जिला दिव्यांग पुनर्वास
केन्द्र बस्ती द्वारा किया गया। शिविर में कुल 60 दिव्यांगजनों दिव्यांगता
प्रमाण पत्र बनवाने व सहायक उपकरण हेतु अपना पंजीेरण कराया। जिसमें कुल
38 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र व 08 दिव्यांगजनों को सहायक
उपकरण के लिएं चिन्हित किया गया।
जिला
क्षय रोग अधिकारी डा0 एस0एन0 वैश्य की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय व
ओपेक चिकित्सालय बस्ती के विषेषज्ञ चिकित्सको ने दिव्यांगजनों का परीक्षण
कर दिव्यांगता प्रमाण- पत्र जारी किया। शिविर में आर्थो सर्जन डा0 आनन्द
कुमार गुप्ता, ई0एन0टी0 सर्जन डा0 एस0एस0 कन्नौजिया, नेत्र संर्जन डा0
आशीषनरायन त्रिपाठी व उमेश चैधरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ज्ञानेन्द्र
सिंह ने दिव्यांगजनो का परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया। शिविर
में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के साइक्लोजिस्ट राधेश्याम चैधरी,
फिजियोथेरपिस्ट सुनील कुमार यादव, विजय श्रीवास्तव, शिवमूर्ति यादव, संगीता
यादव,, ने सहयोग किया। ट्राईसायकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, छड़ी आदि सहायक
उपकरणों हेतु दिव्यांगजनों ने चिन्हांकन कराया।
शिविर में दिव्यांगजनों
कें लिए विषेश पहचान पत्र स्वावलम्बन कार्ड बनाये जाने, निःशुल्क पोलियों
करेक्टिव सर्जरी हेतु 6 से 14 वर्ष के बच्चों का पंजीकरण किये जाने,
दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शदी अनुदान योजना, दुकान संचालन योजना हेतु ऋण
सहायता आदि की जानकारी भी दी गई। बताया कि अगला शिविर 26 सितम्बर को
सी0एच0सी0 भानपुर व 03 अक्टूबर को सी0एच0सी0 साऊंघाट में आयोजित किया
जायेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।