लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। जनता को परेशान करने में कुछ उठा नहीं रखा है। मंहगाई बढ़ी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान सभी त्रस्त्र हैं। जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं। उन्होंने कहा भाजपा वोट से सत्ता में आई है तो उसे वोट से ही हटाना है। भाजपा बहकाने वाला कोई मुद्दा लाकर साजिश न करने पाएं, इससे सावधान रहना है। अखिलेश यादव आज बालाघाट, मध्य प्रदेश में विशाल समाजवादी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है। लाल और पीला रंग अब एक हो गया है, इसे हरी झंडी भी मिल गई है। अब ये रफ्तार रूकने वाली नहीं है। मैदान में लगातार लाल टोपी और मोटरसाइकिल चलाने वाले नौजवान ही दिख रहे है। इससे जाहिर है कि अब वोट की चोरी नहीं होने पाएगी। जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव का फैसला लेगी।

अखिलेश यादव ने
कहा कि नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया गया। सरकारों ने विकास के
रास्ते नहीं खोले। गरीब के खाते में 15 लाख रूपए नहीं आए। डालर के मुकाबले
रूपया कमजोर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। उनको रोजगार नहीं मिल
रहा है। शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था में लोगों के बच्चे पढ़ भी नहीं
पाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में
50 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा राज्यों में ही सबसे ज्यादा
किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अब तो उनके आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं। आज
हमारा देश दुनिया में सबसे भूखा देश बन गया है। जीएसटी ने करोड़ों की रोटी
छीन ली है। 30 लाख छोटे मजदूर किसानी छोड़ चुके हैं। भाजपा राज में महिलाओं
के प्रति 300 प्रतिशत अपराध बढ़े है।
अखिलेश यादव ने कहा
कि गरीब को भाजपा ने आवास के लिए 1 लाख 30 हजार दिए, समाजवादी सरकार ने 3
लाख रूपये का लोहिया आवास दिया। भाजपा ने बिजली मंहगी की, समाजवादी सरकार
में आयेंगे तो गरीब महिलाओं को 2 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देंगे। मध्य
प्रदेश की सड़के बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, नौजवानों,
महिलाओं की आवाज उठाएंगे।
सभा को कंकर
मुंजारे पूर्व सांसद, के.के. सिंह पूर्व विधायक, सुनीलम पूर्व विधायक,
श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव, श्रीमती अनुभा
मुंजारे पूर्व चेयरमैन, गौरव दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शिव
मूर्ति सिंह ‘राणा‘ प्रभारी बालाघाट, बंते सिंह, महेश सहारे आदि ने भी
सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।