रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा
बीजेपी नेताओं के विवादित वयान पर भड़के गए सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी बीते दिन शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट के पुल का लोकर्पण सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में किया गया था| बीजेपी की सरकार में सपा नेताओं के द्वारा पुल का लोकार्पण चर्चा का विषय बना हुआ है| बीते दिन बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सपा नेताओं को कानून तोड़ने का आदि बताया था| वही बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सपा नेताओं को गुंडा गर्दी करने वाला बताया था| जिससे सपा जिलाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है| नदीम फारुखी ने कहा है कि बीजेपी नेता पहले अपने अन्दर देखें उसके बाद किसी पर कीचड़ उझाले| यदि जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज करता है तो करे| सपा नेताओं पर कोई फर्क नही पड़ेगा|
जिला महासचिव मंदीप यादव ने भी बीजेपी की वयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है| इस दौरान सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा जिलाध्यछ ने सपा के शाशनकाल के शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के लेटर हेड दिखाए की इस पल का निर्माण अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के सहयोग से स्वीकृत कराया गया था अब बीजेपी नेता अपनी उपलब्धि बताकर बहवाही लूटने में लग गए है
इस दौरान सपा जिलाध्यछ नदीम फारुखी ने बीजेपी जिलाध्यछ सत्यपाल सिंह पर भी जबरदस्त हमला बोला है उन्होंने बीजेपी जिलाध्यछ को अमर्यादित टिपण्णी को लेकर नसीहत दे डाली है उन्होंने कहा की भाजपा पिता पुत्रो को लड़ने का काम करती है है आदमी आदमी को लड़ने का काम करती है हम लोग जोड़ने की राजनीती करते है ना की तोड़ने की |
सपा जिलाध्यछ (नदीम फारुखी)
इस मामले को लेकर जब भाजपा जिलाध्यछ सत्यपाल सिंह से बात की गए तो उन्होंने बताया की ये पैसा अखिलेश ने अपनी जेब से नहीं लगाया है ये सब पैसा जनता का है हलाकि उन्होंने कहा की प्रशाशन की जागरूकता में कमी है इसलिए समाजवादियों ने ऐसा काम चोरो की तरह किया है उन्होंने जिस तरह से ये काम किया है उन्होंने मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए किया है
उन्होंने साफ़ साफ़ कहा की समाज पार्टी के लोग अराजक और उद्दण्ड होते है उनका अनुसासन और व्यवस्था पर कोई विस्वाश नहीं होता है अभी तक जैसी उनकी सरकारी चली और जैसा उनका नेतृत्व था वो इन कामो से प्रदर्शित हो गया है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।