कानपुर जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़
गणेश चतुर्थी के अवसर पर दिखाई दी एकता और भाईचारे
की मिसाल यहाँ गणेश चतुर्थी के मौके पर हिन्दू भाइयों के साथ-साथ मुस्लिम
समुदाय के लोग भी गणेश जी की आरती में शामिल हुए। जहां समाज मे फैली आपसी
नफरत को भुलाकर आपसी भाईचारे की एक मिसाल पेश कर समाज को एक संदेश दिया है
कि हम सभी मिलजुलकर सभी पर्व मनाए फिर क्या होली क्या ईद क्या दिवाली। नफरत
को मिटाते हुए सभी त्योहारों को हम सभी एकजुट होकर खुशी खुशी मनाएं समाज
में कुछ अराजकता फैलाने वाले लोग है उनसे दूर रहने की जरूरत है। क्योंकि यह
हम सभी का देश है और हमारा दायित्व भी है कि सभी पर्वो पर हम सभी लोग एक
दूसरे के साथ शरीक हों।
आपसी भाईचारे का दे रहा सन्देश
चकेरी
के जाजमऊ स्थित गौशाला क्षेत्र में ज्वाला देवी मंदिर में गणेश चतुर्थी
के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य आयोजन किया गया जहां गणेश जी
की भव्यआरती की गई और इस भव्य आरती में हिन्दू भाइयों के साथ मुस्लिम
भाइयों ने भी मन्दिर परिसर में गणेश जी की आरती की और अमन चैन की शांति के
लिए प्रार्थना की।
गणेश जी की आरती में शामिल होने आए
शमीम आज़ाद ने कहा कि इस देश मे हिन्दू, मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी धर्मों को
मिलजुलकर सभी पर्व मनाने चाहिए सभी को एक दूसरे की खुशी में शरीक होने का
हक है आज यहां गंगा नदी के पास जाजमऊ के गौशाला में गणेश महोत्सव का 7 वां
वर्ष है इस अवसर पर हम सभी को भव्य आरती शामिल होने का मौका मिला
आज कुछ
अराजकता फैलाने वाले लोगो की वजह से हिन्दू मुस्लिम लड़ने पर उतारू हो जाते
है इससे हम सभी को बचना है यहां जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ का मंदिर ,मखदूम
शाह की मजार और गंगा नदी स्थित है और यहां हर व्यक्ति चाहे वह हिन्दू हो
या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई सभी को आपसी भाईचारे और अपना कर्तव्य निभाना
चाहिए। इस तरह की पहल से आपसी भाईचारे व समाज को साम्प्रदायिक सौहार्द का
संदेश भी दिया यह हम सभी का देश है हम सभी को मिलजुलकर सभी पर्व खुशी से
मनाना चाहिए यह अवाम के लिए बहुत जरूरी है कि नफरत भुलाकर आपसी समाज की
अखंडता और भाईचारे का संदेश दे। गोल्डी यादव ने बताया कि इस तरह से
मिलजुलकर हम सभी को पर्व मनाना चाहिए नफरत भुलाकर समाज को जोड़ने का काम
किया है यह हमारे देश के लिए और समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है जिस
तरह से समाज मे कुछ अराजक तत्वों द्वारा आराजकता फैलाए जा रही है उनके लिए
यह एक संदेश भी है कि नफरत को भुलाकर सभी को एक दूसरे की खुशी ने शामिल हो
जिससे हमारा देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता रहे। इस अवसर पर अजय,अवधेश,और
नफीस देवगन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।