जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 20
वें दीक्षांत समारोह में राज्य पाल रामनाईक ने शिरकत की जहां राज्यपाल ने
कैलाश भवन के सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसके
बाद राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को डिग्रियाँ और मैडल देकर सम्मानित किया।
और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान संस्थान के 487 छात्र
छात्राएं डिग्रियां और मेडल पाकर प्रफ़ुल्लित हुए।
जो व्यक्ति चलता रहता है उसका भाग्य भी चलता है
महामहिम
ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्रियां लेकर छात्र कहीं
बैठे नही बल्कि यह छात्रों का पहला पड़ाव है जिसको छात्रों ने पार किया है
और अब आगे जिन विषयो में छात्रों ने डिग्रियां हासिल की है उन क्षेत्रों
में छात्रों को नई उपलब्धि हासिल करके अपना और अपने कॉलेज के साथ साथ अपने
देश का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने का मौका आपके पास है। और राज्यपाल ने
अपनी पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि महापुरुषो ने भी कहा था कि जो
व्यक्ति सोता है उसका भाग्य भी सो जाता है जो व्यक्ति बैठा होता है उसका
भाग्य भी बैठ जाता है और जो व्यक्ति खड़ा होता है उसका भाग्य भी खड़ा हो जाता
है लेकिन जो व्यक्ति चलता है उसका भाग्य भी चलता है।
और
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने हाल ही में हुए इलाहबाद
यूनिवर्सिटी और बनारस बीएचयू में हुई छात्रों के द्वारा हुई हिंसा के सवाल
पर कहा कि इस तरह की शिक्षण संस्थानों में हिंसा से मुझे बहुत पीड़ा होती है
और इस तरह की घटना शिक्षण संस्थानों में नही होनी चाहिए यह बहुत ही दुख का
विषय है।
वहीं कल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बाबरी केस
में एक अहम फैसले के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय का जो
भी फैसला है उसको सभी को मानना चाहिए और कोर्ट का सम्मान करना चाहिए और
कोर्ट जो भी फैसला देता है वह सोच विचार कर देता है और इस फैसले पर किसी को
कोई एतराज नही होना चाहिए।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।