चीफ रिपोर्टर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन पूर्व की भांति किया गया है। यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि पूरे नवरात्रि में प्रदेश भर में सेवादल द्वारा पूर्व की भांति कन्या पूजन एवं फलाहार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शास्त्रोक्त विधि से कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम सेवादल द्वारा आयेाजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
काली ने बताया कि नवदुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शास्त्रोक्त विधि से कन्यापूजन कर उनको भोग खिलाया एवं उपस्थित व्रती लोगों को फलाहार कराया।
इसी तरह अन्य जिलों में भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, सहारनपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, कौशाम्बी, बाराबंकी आदि जिलों में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। काली ने बताया कि आगामी अष्टमी एवं नवमी में भी पूरे प्रदेश भर के बाकी अन्य जिलों में कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।