तहकीकात न्यूज़ डेस्क
महान स्वतंत्रता संग्राम
सेनानी, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे,पूर्व
राज्यपाल एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री रहे,विपक्ष
के नेता रहे वयोवृद्ध नेता पं0 नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर आज
मध्यान्ह विमान द्वारा नई दिल्ली से लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने पर
पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व एम0एल0सी0 नसीब पठान, उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने
एयरपोर्ट पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरान्त स्व0 तिवारी के
पार्थिव शरीर के साथ कांग्रेस नेतागण विधानसभा तक आये, जहां अन्तिम दर्शन
हेतु रखे गये स्व0 तिवारी के पार्थिव शरीर पर सांसद डाॅ0 संजय सिंह एवं
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुष्पचक्र अर्पित कर
श्रद्धांजलि अर्पित
की एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर
से पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं वीरेन्द्र मदान, कांग्रेस
महासचिव गुलाम नबी आजाद की ओर से पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं
जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद की ओर से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हनुमान त्रिपाठी एवं
रमेश मिश्रा ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।