रिपोर्ट-राजेश चौधरी
गोरखपुर-कैंपियरगंज
थाने के डायल 337 पर चलने वाले कर्मचारियों का मन इतना बढ़ गया है कि जब
चाहते हैं गाड़ी रोककर किसको भी गाली दे देते हैं और बेइज्जत करने से भी
नहीं चूकते ऐसी एक घटना कैंपियरगंज ओवर ब्रिज के पास में रविवार की शाम
7:00 बजे लगभग घटित हो गई जब बाजार के सम्मानित लोग भारतीय जनता पार्टी के
पूर्व महामंत्री राजीव जायसवाल के घर के सामने खड़े होकर आपस में बात कर
रहे थे उसी समय डायल 337 की गाड़ी पहुंची और कुछ देर बाद वहां खड़े लोगों को अमर्यादित व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ गई।
यह कैंपियरगंज पुलिस का कारनामा है।इस मामले को लेकर कैंपियरगंज व्यापारी और पत्रकार गण ने इस कृत्य की घोर निंदा की है।
इस मामले को लेकर पत्रकार एवं व्यापारी थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिए और कार्रवाई की मांग की और पत्रकार श्रीप्रकाश अग्रहरी ने ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया
उक्त
मौके पर भाजपा नेता पूर्व महामंत्री राजीव जायसवाल,विकास जायसवाल,प्रतीक
जायसवाल, अमित जायसवाल संदीप जायसवाल प्रवीण जायसवाल मनोज अग्रहरी अभिषेक
जायसवाल,पत्रकार सत्येंद्र यादव,श्रीप्रकाश अग्रहरी,सहित कई लोग रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।