लखनऊ- सत्य प्रकाश चौधरी
धमाकेदार एंट्री करते हुए 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही मैच में शतक जड़ते हुए इस युवा खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 33 ओवर की दूसरी गेंद में 2 रन लेते हुए अपना शतक पूरा किया।
पृथ्वी शॉ ने अपनी पहली टेस्ट पारी का आगाज बेहद आक्रामक अंदाज में किया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में अर्धशतक ठोक अपने इरादे जता दिए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में कुल 15 चौके लगाए। जिसके बाद उनकी तुलना सहवाग से भी हो रही है।
18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की। मगर राहुल के पहले ही ओवर में आउट हो जाने के बाद उन्होंने टीम को चेतेश्वर पुजारा के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। दूसरे विकेट के लिए पुजारा-विराट के बीच 179 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है

Future of Team India n Sachin tendulkar..
ReplyDelete