कानपुर - आई आई टी में रीता बहुगुणा जोशी ने अन्तरग्नि 2018 का किया शुभारम्भ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 October 2018

कानपुर - आई आई टी में रीता बहुगुणा जोशी ने अन्तरग्नि 2018 का किया शुभारम्भ

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 


देश के सबसे बड़े कॉलेज कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि 2018 का आगाज बड़े ही जोर शोर से गुरुवार शाम शुरु हुआ आईआईटी के 53 वें कल्चरल फेस्टिवल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दीप जला कर की।


चार दिवसीय अंतराग्नि फेस्ट मे देश विदेश के सैकड़ो आईआईटियंस इवेंट्स में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे फेस्टिवल मे कुल 53 इवेन्ट्स होगे और विजेता को लगभग 9 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। इस मौके पर आईआईटी के विज्ञान विभाग व सहायक प्रोफेसर डॉ ऋत्विक भौमिक ने बताया कि पहली बार कार्यक्रमों मे होने वाली कल्चरल नाइट मे साइलेंट डिस्को भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा इसमे सभी को हेड फोन दिया जायेगा और वे गानो की धुनो पर झूमेगे।








इस बार नृत्य, गायन, ड्रामा अथवा नुक्कड़ नाटक, फिल्म, फाइन आट्र्स, इंस्ट्रूमेंट,  फोटोग्राफी, क्विज, मिस्टर एंड मिस अंतराग्नि के अंतर्गत कई इवेंट होंगे।

देश की तकनीक को मजबूत कर रहे छात्र


प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी  ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को कौशल, व्यापार में आगे बढाने वाले छात्र इस कार्यक्रम में अपनी संस्कृति को संजोए हुए है इसका उदाहरण है अन्तरग्नि। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र छात्राओं के भविष्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को भी बढ़ाने में सहायक करते है।20 साल पहले यहां के 80 फीसदी छात्र अमेरिका में नौकरी करते थे लेकिन आज यही छात्र छात्राये अपने देश की तकनीक को मजबूत कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।