फर्रुखाबाद- एसपी ने दो स्थानों पर फायरिंग मामले में 10 लोगो को भेजा जेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 October 2018

फर्रुखाबाद- एसपी ने दो स्थानों पर फायरिंग मामले में 10 लोगो को भेजा जेल

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 


फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी कामयावी हाथ लगी है फर्रुखाबाद में दो अलग अलग घटनाओ में दबंगो द्वारा गोली मरने से पांच लोग घायल हो जाने के मामले में एसपी सन्तोष मिश्रा के आदेश पर दोनों पक्षो से 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है


उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में जो भी लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल हुआ है वह सभी निरस्त कराये जायेंगे। लाइसेंस जनता की सुरक्षा के लिए दिया जाता है।न किसी की हत्या करने के लिए।वही शहर में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी के 7 लोगो की तलाश पुलिस कर रही है कि आखिर अन्य लोग कौन कौन थे। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में बीते दिन घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था ।चकबंदी को लेकर हुई जबाबी फायरिंग में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| एक आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद किया है| एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है|



कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम आंतर में चकबंदी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे विवाद होने पर दोनों पक्षों में जबाबी फायरिंग हुई थी| जिसमे गाँव के ही ब्रह्मपाल सिंह पुत्र हरिपाल, रामदास पुत्र सुन्दर, रामनरेश जख्मी हो गये थे| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| दोनों पक्षों से जबाबी तहरीर दी गयी थी| गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के मोहित सिंह, सूरज पाल,हरिहर, उदयराज, ओमपाल, रणवीर सिंह उर्फ़ लल्ला, प्रदीप व अशोक को गिरफ्तार कर लिया| जिसमे प्रदीप के पास से पुलिस कोतमंचा बरामद हुआ है| वही एक आरोपी पुलिस की पंहुच से अभी दूर है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।