ब्यूरो-कानपुर गुप्ता
रविवार को जिलाधिकारी /जिलानिर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पन्त ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2019 में चल रहे कार्यक्रमो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले संभागीय खाद्य निरीक्षण कार्यालय सिविल लाइंस पहुंचे जहां पर एक-एक बीएलओ के सर्वेक्षण कार्य का गहनता से निरीक्षण किया और साथ ही बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी वोटर एक ही परिवार के हो यदि उनके नाम अलग अलग बूथ पर है तो उनको एक ही बूथ में उनके नाम को जोड़ा जाये जिससे उन्हें ढूढने में परेशानी न हो।
जिसके बाद जिलाधिकारी इन्दिरा नगर सरस्वती ज्ञान मन्दिर पहुचे जहां बीएलओ सन्दीप सहायक अध्यापक द्वारा किये जा रहे पुनरीक्षण कार्य को सही से नही किया जा रहा था और न ही वह रजिस्टर में अंकन दिखा सके जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए आलाधिकारियों को उनके खिलाफ एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये साथ ही सुपर वाइजर दीपक सिंह को भी बीएलओ के कार्य को न देखने के कारण इनको भी एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये वहीं जिलाधिकारी यहीं नही रुके और वह कल्यानपुर गुरुनानक मार्डन स्कूल पहुचे वहां उन्होंने पाया कि जो बीएलओ कौशल किशोर चौरसिया है उनके पास डोर टू डोर सर्वे रजिस्टर नही है और अपने कार्य का मात्र 15 प्रतिशत ही सत्यापन उन्होंने किया है
जिसपर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए और एडवर्स इंट्री देते हुए 10 दिनों में अपने कार्य को सही से सम्पादित करने को कहा यदि इसके बाद भी नही कार्य सही हुआ तो बर्खास्तगी की कार्यवाही की बात कही। कैंट स्थित प्रेरणा स्कूल पहुचे डीएम वहां बीएलओ शबाना परवीन और अन्य दूसरे बीएलओ राजन कुमार गोस्वामी के द्वारा भी लापरवाही के मामले में यही एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये। छावनी परिषद प्राथमिक पाठशाला म्योर पहुचने पर वहां पर भाग संख्या 41 से लेकर 46 थी जहां पर सर्वे की कमी पाई गई जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए बीएलओ भावना भाग संख्या 41 के द्वारा सही सर्वे न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि, बीएलओ भाग 42 नाजिया को ,बीएलओ 43 रेनू के द्वारा सही सर्वे न करने पर फटकार लगाने के साथ उन्हें चेतावनी दी ।
साथ ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू आध्यपति केहरी सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी बीएलओ को वोटर पर्ची भी डोर टू डोर पहुंचाने के लिए कहा जाए और कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रहे समस्त बीएलओ एक-एक वोटरों के नाम जोड़ने और मृतको के नाम काटने जैसी कार्यवाही में लापरवाही न बरतें यदि बरतते है तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।