फर्रुखाबाद रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में शिक्षा विभाग में गुंडई रुकने का नाम नहीं ले रही है आये दिन बच्चो से मजदूरी करवाई जा रही तो कही बच्चो को धमकिया दी जा रही है ताजा मामला विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र के गांव बन्दर खेड़ा प्राथमिक विधालय का है जहां बच्चे स्कूल जाने से मना कर रहे है । कोई भी बच्चा दो दिनों से स्कूल नही जा रहे है।
फर्रुखाबाद में शिक्षा विभाग में गुंडई रुकने का नाम नहीं ले रही है आये दिन बच्चो से मजदूरी करवाई जा रही तो कही बच्चो को धमकिया दी जा रही है ताजा मामला विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र के गांव बन्दर खेड़ा प्राथमिक विधालय का है जहां बच्चे स्कूल जाने से मना कर रहे है । कोई भी बच्चा दो दिनों से स्कूल नही जा रहे है।
स्कूल में बच्चो की संख्या को कम देखकर स्कूल की प्रधानाचार्य ओमकुमारी चौहान ने बच्चो के घर जाकर स्कूल न आने की बजह की जानकारी की तो बच्चो ने बताया कि जब आप स्कूल में नही थी तो खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज रंगनाथ चौधरी आये हुए थे उन्होंने हमसे पूछा कि भोजन दूध,फल मिलते है तो हम लोगो ने कहा मिलता है। तो उन्होंने कहा कि झूठ क्यो बोलते हो तो मैने कहा कि मैं क्यो झूठ क्यो बोलूंगा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा नाम काट कर घर भेज देंगे और सड़क पर पटक कर मारेंगे।
उसी डर से हम स्कूल नही आते थे।क्योंकि उनका कहना था कि कहो कि मुझे खाने पीने को कुछ नही मिलता है मैंने नही कहा उसी बजह से उन्होंने मुझसे कहा था। उधर इस घटना को लेकर जब प्रधानाचार्य से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी केवल हमारे ऊपर दवाव बनाना चाहते है। जबकि मै जितने समय स्कूल में आती हूं उसी समय साइन करती हूं लेकिन वह हमारे खिलाफ गलत रिपोर्ट लगाते है
जब हम स्कूल के काम से बाहर होती हूं। उसी समय स्कूल में आकर मेरे सहायक अध्यापकों के साथ बच्चो पर अपनी दबंगई दिखाते हैं। उनको मैने अभी कभी घूस के नाम पर कोई पैसा नही दिया है उसी बजह से वह हमसे नाराज रहते है। दूसरी तरफ हमारे प्राथमिक विधालय में जितने बच्चे आते है उतने ही बच्चो का भोजन बनवाते है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।