तहकीकात न्यूज़ डेस्क
पंजाब
के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान
एक जलते पुतले की वजह से वहां भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि वहीं पास से
एक डीएमयू ट्रेन गुजर रही थी और भगदड़ के बाद भागते लोग उसकी चपेट में आ
गए. हादसा शहर के चौड़ा फाटक के पास हुआ है.
ट्रेन नंबर 74643 से यह हादसा
हुआ है. बड़ी संख्या में लोग रेल पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे.
इसी दौरान रेलगाड़ी आ गई और बड़ी तादाद में लोग इसकी चपेट में आ गए. रावण
दहन के दौरान पटाखों की गूंज की वजह से लोग ट्रेन की सीटी नहीं सुन सके.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हम वहां से लोगों को हटा रहे हैं. स्थिति का
जायजा लिया जा रहा है.' सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर रावण दहन देखने के
लिए कम से कम 300 लोग जमा थे.
एडीसीपी लखबीर सिंह ने कहा कि 15 शव बरामद
किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है.
उपजिलाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि हादसे में मृतकों का आंकड़ा 50 तक
पहुंच गया है. पंजाब सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये
के मुआवजे का ऐलान किया है. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी घटना स्थल
जा रहे हैं.
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों की सही संख्या की फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन निश्चित रूप से 50-60 लोगों की मौत हुई है.
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि मरने वालों की
संख्या बढ़ सकती है.ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ जब लोग रेल की पटरियों पर
खड़े होकर दशहरे के जश्न में डूबे थे,तभी पटरियों की दोनों तरफ से ट्रेनें
आ गई, जिसने कई लोगों की जान ले ली है.
1 ,प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने अमृतसर की ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को
तत्काल पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए कहा है.
2 ,पंजाब के सीएम कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर दुख जताया है.
उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू
करने का निर्देश दे दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम अमरिंदर
सिंह घटनास्थल के लिए कल रवाना होंगे.
3,मौके पर जा रहे हैं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा.
4,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी ने ट्वीट करके कहा, पंजाब में ट्रेन दुर्घटना जिसमें 50 से ज्यादा
लोग मारे गए हैं, चौंकाने वाला है. मैं राज्य सरकार और कांग्रेस
कार्यकर्ताओं से दुर्घटना स्थल पर तत्काल राहत प्रदान करने का आग्रह करता
हूं. मरने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. मैं प्रार्थना करता
हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हों.
5, अमृतसर
रेल हादसे के संबंध में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि रावण का पुतला दहन
होसे थोड़ी देर पहले ही मैं वहां से निकली थी. घायलों को इलाज की
प्राथमिकता देना प्राथमिकता है. जो लोग इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं
उन्हें शर्म आनी चाहिए.
6, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।