लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी।
सभा में शोक प्रस्ताव में कहा गया कि समाजवादी पार्टी श्रद्धेय नारायण दत्त तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं उतराखण्ड तथा पूर्व केन्द्रीय
मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि
दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस महान दुःख
को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर पूर्व
रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नारायण दŸा तिवारी
के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शोक सभा में प्रमुख रूप से
नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,
एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह (एम.एल.सी.) अनुराग यादव,
फाकिर सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।