लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनको याद करते हुए कहा कि उन्होंने समय-समय पर समाज और देश को दिशा देने का काम किया। न केवल भारत अपितु विश्व में उनका सम्मान है। उनके रास्ते पर और उनकी विचारधारा पर चलने का आज हमें संकल्प लेना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनको याद करते हुए कहा कि उन्होंने समय-समय पर समाज और देश को दिशा देने का काम किया। न केवल भारत अपितु विश्व में उनका सम्मान है। उनके रास्ते पर और उनकी विचारधारा पर चलने का आज हमें संकल्प लेना है।
अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जो लोग दिल्ली की
सत्ता में हैं उन्होंने गांधी जी को तो छोड़ दिया, उनका चश्मा हथिया लिया।
स्वच्छता अभियान के नाम पर झाडूवाली सफाई हो रही है, लेकिन जब तक दिल-दिमाग
की गंदगी साफ नहीं होगी स्वच्छता की बात बेमानी होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के पीछे वही ताकते
हैं जिन्होंने गांधी जी की हत्या का काम किया था। भाजपा के पीछे आरएसएस और
उद्योगपतियों का गठजोड़ है। वे भाजपा गुजरात में उन सरदार पटेल की विशाल
प्रतिमा लगा रही हैं जिन्होंने भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस पर प्रतिबंध
लगाया था। जो स्वदेशी का नारा लगाते थे वही बाजार को विदेशी सामान से पाट
रहे हैं। दुनिया के तमाम देश आगे बढ़ गए जबकि हम पीछे रह गए हैं। देश के
विकास के लिए समाजवादी विचारधारा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी के अहिंसक देश में भाजपा हिंसा और
नफरत की राजनीति कर रही है। गांधी जी गरीबों, कमजोरों के दुःख बांटना चाहते
थे, भाजपा जनता को दुःख पहुंचाने के लिए राजनीति करती है। गांधी जी के
सपनों के भारत को बनाने के लिए भाजपा को सŸाा से बाहर कर देना है। उन्होंने
कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति पर भाजपाई कब्जा कर रहे है उसी तरह धर्म के
रास्ते नदियों का रास्ता रोकने के लिए अवैध निर्माण कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान‘ नारे का उल्लेख
करते हुए कहा कि भाजपा राज में सबसे ज्यादा तकलीफ किसानों को उठानी पड़ रही
है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बड़ी किसान रैलियां हुई थीं। तमिलनाड़ु के
किसान दिल्ली आए थे। डीजल-पेट्रोल मंहगा है। किसानों के साथ कर्जमाफी में
धोखा हुआ है। न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला नहीं। गन्ने की नई फसल तैयार है,
लेकिन बकाये का भुगतान नहीं हुआ है। कर्ज से परेशान 50 हजार किसानों ने
आत्महत्या कर ली है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि
नोटबंदी और जीएसटी जैसा बड़ा धोखा अर्थव्यवस्था में और कभी नहीं मिला। न
भ्रष्टाचार खत्म हुआ और नहीं कालाधन वापस आया। भाजपा ने व्यापारियों को
धोखा दिया। कई बैंक घाटे में चले गए। आम आदमी का पैसा बैंकों में जमा हुआ
जिसे लेकर पूंजीपति विदेश भाग गए। वह धन वापस नहीं आने वाला है। प्रदेश की
कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। भाजपा सरकार फर्जी एनकाउण्टर करा रही है।
नौजवान बेकार है। उनका भविष्य अंधकार में है।
पूर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई साजिश करने में अव्वल है। उन जैसी ध्यान
हटाने की ताकत विपक्ष के पास नहीं है। न जाने कब क्या मुद्दा उछाल दें।
जनता बहुत दुःखी है। वह अपना आक्रोश मतदान के दिन दिखाएगी।




No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।