लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी मांगो को लेकर हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों पर दिल्ली में हुई लाठीचार्ज की निंदा की है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया किसान विरोधी है। अन्नदाता की उसे कोई सुध नही। एक तरफ किसान अपनी फसल का उचित लागत मूल्य नहीं पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से उनकी हालत खराब है। भाजपा ने चुनाव के पहले किसानों से जो लुभावने वादे किए थे वो सब हवा हवाई साबित हुए। किसानों से कर्जमाफी के नाम पर किया गया वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ। गन्ने की नयी फसल तैयार है लेकिन अभी तक पुराना भुगतान ही नही हो पाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान गांधी जयंती पर राजघाट जाकर प्रार्थना करना चाहते थे लेकिन भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को अनसुना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में बैठे लोग खुद को मालिक समझ बैठे हैं। जनता उनको सबक सिखाना जानती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अन्नदाता अपने साथ हुए धोखे की वजह से आक्रोशित
है। भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण ही किसान सड़कों पर आंदोलन
करने को मजबूर है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
केन्द्र सरकार के चार साल से अधिक कार्यकाल में भाजपा ने किसानों के साथ
किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश अभी तक
लागू नही हुई। सरकार की कुनीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर
है।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान गांधी जयंती पर राजघाट जाकर प्रार्थना करना चाहते थे लेकिन भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को अनसुना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में बैठे लोग खुद को मालिक समझ बैठे हैं। जनता उनको सबक सिखाना जानती है।
पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की
केन्द्र सरकार ने इसके पूर्व जंतर-मंतर पर नौजवान साइकिल यात्रियों को भी
दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया था। भाजपा सरकार का यही
छात्र-नौजवान, किसान विरोधी चरित्र है। अन्नदाता के साथ बर्बरता दिखाना
अमानवीय और शर्मनाक है। लोकतंत्र में तानाशाही और निर्ममता का जवाब जनता
जरूर देती है। अन्नदाता एक-एक लाठी का बदला चुनाव में लेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।