मसीह समाज के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ किया प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 October 2018

मसीह समाज के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ किया प्रदर्शन

ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

कानपुर- प्रदेश में मसीही समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जगह जगह अपलसँख्यक समाज के लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है इसी कड़ी में सोमवार को अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के बैनर तले मसीही समाज ने शिक्षक पार्क में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा।












अत्याचारों के खिलाफ फूंकेंगे आंदोलन का बिगुल

इस धरने के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कहा कि पूरे प्रदेश में धर्म की आड़ लेकर कुछ अराजक तत्वों व अपराधियों द्वारा मसीही समाज के गिरजाघरों व चर्चो पर हमले किये जा रहे हों और धर्मांतरण का आरोप लगाकर मसीह समाज के धर्मगुरुओ के साथ मारपीट व अभद्रता की जा रही है।






पादरी जीतेन्द्र का कहना है कि बीते दिनों प्रतापगढ़, बनारस , कानपुर नगर और देहात में ईसाई समाज के लोगो के ऊपर आरजक तत्व के लोगों ने हमला किया और गिरजाघरो में तोड़फोड़ की ऐसा लगता है कि यह लोग सरकारी तंत्र के इशारों पर इस तरह की गैरकानूनी हरकते कर रहे है हद तो तब हो जाती है जब पुलिस प्रशासन भी इन अराजक तत्वों का साथ देता है और बाद में की जाने वाली जांचे झूठी साबित हो जाती हैं ईसाई समाज लोगों को आपस मे प्रेम भाव रखने के सन्देश देता है और भाईचारा बनाये रखने की दिशा में कार्य करता है कुछ लोगों द्वारा गलत फहमियां उतपन्न करने के चलते इस तरह की हरकतें अराजक तत्वों द्वारा की जा रही है जो कि किसी भी सूरत में ठीक नही है इन सभी घटनाओं का मसीह समाज विरोध करता है और अगर जल्द ही इन अराजकतत्वों पर रोक न लगाई गयी तो मसीह समाज सरकार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए एक बड़ा आंदोलन करेगा



वहीं दलित नेता धनी राम ने बताया कि वर्तमान की केंद्र व प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में अल्पसँख्यक समाज के ऊपर अत्याचार बढा है दलित हो या मसीह समाज के लोग हो इन सभी के ऊपर अत्याचारों की बाढ़ सी आ गयी है शिकायत किये जाने के बावजूद भी पुलिस और प्रशासन कोई सुनवाई नही कर रहा है उल्टा दबे कुचले समाज को ही दबाया जा रहा है। इस तरह की हरकतों अब अल्पसंख्यक समाज बर्दाश्त नही करेगा और आने वाले समय में इन अराजक तत्वों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।