मिडिया डेस्क
गुजरात में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना के बाद राज्य में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. कई जगहों पर इन दोनों राज्यों के लोगों से मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं जिसकी वजह से लोग अपना काम धाम छोड़कर अपने राज्यों की ओर लौट रहे हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि लोगों का पलायन रोका जा सके. अभी तक 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर मामला बेहद गर्म हो चला है. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बात की है. योगी आदित्यनाथ ने विजय रूपाणी से फोन पर बात की है और कहा है कि उत्तर भारतीय डर कर गुजरात छोड़ रहे हैं और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी विजय रूपाणी से बात की थी. गुजरात के साबरकांठा में एक रेप की वारदात के बाद से ही उत्तर भारतीयों पर स्थानीय लोग हमले कर रहे हैं क्योंकि रेप का आरोपी बिहार का रहने वाला है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज इस पर कहा है कि पूरी घटना पर हमारी नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा, ''मैंने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री से कल बात की. हम संपर्क में बने हुए हैं. पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जिसने भी अपराध किया उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. लेकिन जो निर्दोष हैं उनके साथ गलत नहीं होना चाहिए.''

इस विषय पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने
बात करते हुए कहा है कि जब रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तो
निर्दोष लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं. लेकिन जो दोषी है
सरकार उसे छोड़ेगी नहीं और उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.गुजरात में बिहार,
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों पर हुए हमलों के बाद लोग पलायन के
लिए मजबूर हो रहे हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज इस पर कहा है कि पूरी घटना पर हमारी नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा, ''मैंने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री से कल बात की. हम संपर्क में बने हुए हैं. पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जिसने भी अपराध किया उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. लेकिन जो निर्दोष हैं उनके साथ गलत नहीं होना चाहिए.''

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।