कानपुर देहात - पहले ही दिन जिले मे रहा कार्यक्रम फ्लाप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 October 2018

कानपुर देहात - पहले ही दिन जिले मे रहा कार्यक्रम फ्लाप

रिपोर्ट कानपुर देहात - अरविन्द शर्मा

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दौरा था थाना मंगलपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गांव बहबलपुर में। रात तक नहीं पहुचे शिवपाल यादव। शिव पाल यादव की जगह उनके बेटे अंकुर यादव पहुंचे सम्मान समारोह में। शिव सागर यादव के नेतृत्व में था पूरा कार्यक्रम ।



देर रात तक ना आने से शिवपाल यादव के कार्यक्रम में ,गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर फाड़े पार्टी के बैनर पोस्टर। आम जनता में पार्टी के विरूद्ध और शिव सागर यादव के प्रति रोष । शिव सागर है इस पार्टी के कानपुर देहात से जिलाध्यक्ष। आम जनता को दिया धोखा देर रात तक करवाया इंतजार । जिसका चुनाव में भुगतना होगा परिणाम ।

बैनर पोस्टर फाड़ कर आम जनता ने जताया रोष ।पहले ही दिन जिले मे रहा कार्यक्रम फ्लाप। सत्ताधारी मौजूद बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे शिवपाल के बेटे अंकुर यादव कहा प्रदेश में खुद करे अपनी माताओ बहनों की रक्षा लोग। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा  के कार्यक्रम में जम कर लगे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के नारे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।