लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
कांग्रेस पार्टी की
नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए
आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत की पे्ररणा से जनपद लखनऊ के भारी संख्या में उच्च शिक्षा
प्राप्त युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस
के ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को
विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। इस मौके पर प्रमुख
रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद एवं प्रदेश
कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक सतीश
अजमानी, शिव पाण्डेय एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला
एडवोकेट आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने
वालों में प्रमुख रूप से सलमान हैदर, अनुपम कुमार सिंह, आयुष
सिंह, प्रतीक आकाश, अमान उल्लाह खान, फिरोज अहमद, यासिर, मोहम्मद रेहान,
कीर्तिमान मल्ल, शाकिब अतीक, प्रणव मिश्रा, जीशान रिजवी, एहसान रिजवी,
शुभम, आशीष परिहार, चन्दन श्रीवास्तव, आयुष चैहान, समशेर सिंह राजपूत,
गुंजन श्रीवास्तव, मोहम्मद नफीस खान, शारूखा खान, नुरूल आवदीन, रमाकान्त
मिश्रा आदि शामिल रहे।
इस
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने इन उच्च
शिक्षित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं के आने से कांग्रेस
पार्टी को ताकत मिलेगी और हम यह उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से कांग्रेस के
युवा नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस
की नीतियों के प्रति समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं का रूझान बढ़ा है यह
उसी का नतीजा है। उन्होने कहा कि इस युवा शक्ति से अपेक्षा है कि वह समाज
के हर वर्ग में जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार एवं प्रसार करेंगे तथा
पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।