लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में मोदी
जी और योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज में पहुंचाना
का निर्णय लिया। विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में अल्पसंख्यक मोर्चा ने 2019
लोकसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय का संकल्प लिया।
प्रदेश
अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति को
संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान जितना हमारा है उतना ही आपका भी है।
यदि नेहरू जी को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी न होती तो भारत अखण्ड होती,
भाजपा का दृष्टिकोण राष्ट्रीय है। इण्डोनेशिया में लोग इस्लाम धर्म के
अनुयायी है लेकिन कल्चर इण्डोनेशिया का अपनाते है, वैसे ही भाजपा का मत है
कि व्यक्ति का कोई भी धर्म हो, लेकिन संस्कार और संस्कृति भारतीय होना
चािहए, इस मिट्टी से मुहब्बत होना चाहिए। भाजपा ने जब तिरंगा यात्रा
प्रारम्भ की थी तो शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी ने डा0 मुरली मनोहर जोशी
जी को तिरंगा दिया था, हम रिश्तों की जोड़ते है। भाजपा हर मुस्लिम में
अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम का चेहरा देखना चाहती है।
डा0
पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव के रूप में युवा चेहरा मुख्यमंत्री बनकर
आया था, लोगों को लगा कि शिक्षित व्यक्ति है प्रदेश का कुछ भला करेगा।
लेकिन उन्होंने सरकारी खजाने से अपने लिए अलीशान कोठी बनवाई और बाद में
उसमें लगी करोड़ो को टोटियां भी उखाड़ कर ले गये। सपा-बसपा-कांग्रेस ने सिर्फ
अपनी भलाई के लिए राजनीति की है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि
मननोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए बयान दिया था कि मुस्लिमों को उनका
हक मिलना चाहिए लेकिन उनसे पूछिए कि उन्होंने अल्पसंख्यकों की बेहतरी के
लिए क्या किया ? मोदी जी के तेज से विपक्ष की आंखे चुंधिया गई है। भाजपा
मुस्लिमों के अन्दरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती है लेकिन तीन
तलाक के नाम पर किसी भी महिला की जिंदगी नर्क नहीं होनी चाहिए।
प्रदेश
अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, के
तहत 2022 तक सबको आवास देने का नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है,
अल्पसंख्यकों की बात करने वाली पार्टी सपा ने अपनी सरकार में केवल 68 हजार
प्रधानमंत्री अवास के लिए स्वीकृत दी, वह भी बने नहीं। जबकि योगी सरकार आयी
तो मात्र डेढ़ वर्षो में 11 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गये, जिसका
निर्माण कार्य नंबर तक पूरा हो जायेगा। जिसमें एक तिहाई प्रधानमंत्री आवास
गरीब अल्पसंख्यकों के बन रहे है। अल्पसंख्यकों की हिमायती बनने वाली
पार्टियो ने केन्द्र से अल्पसंख्यकों के लिए भेजी गयी योजनाएं अपने शासन
काल में पूरा करने में कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
डा0
पाण्डेय ने कहा कि जनता ने जब सत्ता सपा-बसपा को सौपी तो यह सोचकर दी कि
उनके भविष्य को ध्यान में रखेगे, उनके विकास के लिए कार्य किये जायेंगे,
परन्तु उन्होंने परिवार की चिंता की। किसी ने परिवार में 67 सदस्यों को
राजनीतिक पद देने का काम किया तो किसी ने भाई को जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने
का काम किया। आज भाजपा वह पार्टी है जिसके लिए पूरा देश परिवार है और सबका
साथ-सबका विकास करने में यकीन ही नहीं बल्कि उसे पूरा करने में लगी हुई
है।
अल्पसंख्यक वर्ग की कार्यसमिति बैठक में उपस्थित
लोगों केा आह्वाहन किया, आज सभी को यह संकल्प लेकर जाना है कि हर जिले में
भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा 2019 में लाना है।
मोदी और योगी की जनकल्याणकारी योजनाएं अल्पसंख्यक वर्ग के बीच
पहुंचाइए। मोदी द्वारा लागू की गई हर योजना में अल्पसंख्यक बड़ी संख्या
में लाभान्वित हुए है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि दशकों से तथाकथित सेक्युलर सिंडिकेट
की तुष्टिकरण राजनीति ने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों के सशक्तिकरण का
अपहरण कर रखा था। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए नकवी
ने कहा कि पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने वोट के सौदे
की राजनीति को ध्वस्त कर विकास के मसौदे पर आधारित राष्ट्रनीति के साथ
काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका
साथ-सबका विकास एवं सर्वस्पर्शी विकास के मजबूत संकल्प के साथ काम किया है
जिसका नतीजा है कि आज गरीब, कमजोर तबके व अल्पसंख्यक देश में हो रहे विकास
को बराबर के हिस्सेदार-भागीदार बने हैं।
नकवी ने कहा कि हम समाज को तोड़ने की राजनीति नहीं बल्कि समाज को जोड़ने की राष्ट्रनीति पर यकीन करते हैं। हमारी सरकार का विकास का मसौदा, वोट का सौदा नहीं है, जिसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के प्रति देश के लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। 25 वर्षों बाद देश में सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के पास हैं। इस समय भाजपा के पास लगभग 1 हजार 500 विधायक हैं। वही लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर भाजपा के लगभग 350 सदस्य हैं।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र
सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास की रौशनी को हर जरूरतमंद तक पहुँचाया
है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अल्पसंख्यकों सहित गरीब-कमजोर तबकों
के सामाजिक-आर्थिक- शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो
रहा है। आजादी के बाद पहली बार देश के 308 जिलों में अल्पसंख्यक समाज
विशेषकर लड़कियों की शिक्षा हेतु मूलभूत सुविधाओं के लिए युद्धस्तर पर काम
किया जा रहा है।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन
विकास कार्यक्रम के तहत लड़कियों के शैक्षिक सशक्तिकरण एवं रोजगारपरक कौशल
विकास को प्राथमिकता देते हुए स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, गर्ल्स हॉस्टल,
आईटीआई, कौशल विकास केंद्र आदि का उन वंचित इलाकों में निर्माण कराया जा
रहा है जहाँ आजादी के बाद से यह सुविधाएँ नहीं पहुँच पाई। नकवी ने कहा
कि मोदी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अल्पसंख्यक विशेषकर मुस्लिम
लड़कियों का स्कूल ड्रॉपआउट रेट जो पहले 70-72 प्रतिशत था, वह अब घटकर लगभग
35-40 प्रतिशत रह गया है। हम इसे जीरो प्रतिशत करेंगे।
मोदी
सरकार की बिना भेदभाव के सम्मान के साथ सशक्तिकरण की नीति का नतीजा है कि
सिविल सर्विस में आजादी के बाद इस वर्ष सर्वाधिक अल्पसंख्यक समाज के 131
युवा चुने गए हैं, जिनमे 51 मुस्लिम समाज से हैं। पिछले वर्ष भी अल्पसंख्यक
समाज के 126 युवा चुने गए थे जिनमे 52 मुस्लिम शामिल थे। केंद्र सरकार की
नौकरियों में अल्पसंख्यकों की भागीदारी जहाँ 2014 में लगभग 4.9 प्रतिशत थी
वह बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गई है।
सीखो ओर कमाओ, उस्ताद,
गरीब नवाज कौशल विकास, नई मन्जिल आदि रोजगारपरक कौशल विकास योजनाओं के
माध्यम से लगभग 5 लाख 43 हजार युवाओं को कौशल विकास व रोजगार-रोजगार के
अवसर मुहैय्या कराये गए हैं। हुनर हाट के माध्यम से पिछले 1 वर्ष में लगभग 1
लाख 50 हजार अल्पसंख्यक समुदाय के दस्तकारों-शिल्पकारों को ना केवल रोजगार
के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं बल्कि उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय
मार्किट भी मुहैया कराया गया है।
प्रदेश महामंत्री
(संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर संगठन
को मजबूत करे। 1 लाख 40 हजार बूथों पर बूथ समिति की गठन करें। नवम्बर में
होने वाली 80 लोकसभाओं में बाईक रैली में सहभागिता करे।
उपमुख्यमंत्री
डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश देश के मुस्लमानों को
विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का है हम अल्पसंख्यक समुदाय के विकास, शिक्षा व
आधुनिकीकरण का कार्य कर रहे है। पिछली सरकारों के दौरान वोट बैंक की
राजनीति कर अल्पसंख्यक समुदाय को धोखा दिया गया है। जबकि भाजपा सरकार सबको
साथ लेकर चलने का काम कर रही है।
अल्पसंख्यक मोर्चा
प्रदेश कार्यसमिति की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद ने की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी, अल्पसंख्यक
मोर्चा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, सह प्रभारी ओमप्रकाश
श्रीवास्तव, राज्यमंत्री मोहसिन रजा व एमएलसी बुक्कल नबाव ने भी कार्यसमिति
को संबोधित किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।