ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
त्योहारो को देखते हुए नकली शराब का गोरख धंधे का कारोबार शहर में बढ़ने
लगा है। वही आबकारी विभाग इससे अनजान बना हुआ है वही पुलिस को कई दिनों से
इसकी सूचना मिल रही थी की यहां से शहर और आस पास के जनपदों में नकली शराब
का काला कारोबार किया जा रहा है। जिसके चलते चकेरी थाना के जाजमऊ इलाके से
पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो कार के द्वारा नकली शराब
का जखीरा लेकर उन्नाव सप्लाई देने जा रहे थे।
आपको
बता दें कि यूपी में शराब का काला कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। जहां
नकली अवैध शराब का कारोबार आसपास शहर व जनपदों में यह गिरोह परोस रहा था।
जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान कुछ सन्दिग्ध लोग कार
द्वारा काफी मात्रा में नकली शराब बाँदा से उन्नाव ले जा रहे है जिसके बाद
स्वाट टीम और चकेरी पुलिस ने जाजमऊ स्थित गंगा पुल के पास घेराबंदी कर
नकली शराब के जखीरे को बेचने उन्नाव ले जा रहे आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े
गए दोनों आरोपी आंनद और रिशु रायबरेली और उन्नाव के निवासी है। पुलिस की
पुछताछ में इन दोनों ने बताया कि हम लोग काफी समय से नकली शराब बांदा से
लाकर उन्नाव के देसी ठेकों पर इसकी सप्लाई करते हैं। पुलिस को इनके पास से
23 पेटी नकली शराब जिस पर माधुरी ब्रांड का रैपर लगा हुआ है उसे बरामद किया
गया है
गौरतलब है कि कानपुर में बीते कुछ महीनों
पहले नकली शराब से तकरीबन 18 मौते हुई थी। उसके बावजूद आबकारी विभाग शराब
तस्करों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है।
एसपी
पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि कुछ
लोग नकली शराब लेकर उन्नाव की तरफ जा रहे है जिसके बाद इनकी घेराबंदी कर दो
लोगो को गिरफ्तार किया गया इनमें से एक अभियुक्त रिशु का आपराधिक इतिहास
भी है जो पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है साथ ही इन अभियुक्तों से
इनके गिरोह में और कितने लोग है जिसकी इनसे पूछताछ कर जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।