रिपोर्ट - विशाल सिंह
उत्तर
प्रदेश के उन्नाव में महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध थमने का नाम नही ले रहा
है आय दिन महिलाओं के साथ हत्या,बलात्कार,छेड़छाड़ जैसी घटनाएं देखने
को मिलती है लेकिन इस तरह बढ़ते अपराधों पर पुलिस भी अंकुश लगाने में नाकाम
साबित हो रही है
वही दबंगो के हौसले बुलंद भी नजर आ रहे है न इनको पुलिस का
भय न कानून का और ये अपराधी खुले आम घटनाओ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती
देने का भी काम कर रहे है ऐसा ही कुछ दिल दहला देने का मामला उन्नाव जनपद
के मगरवारा चौकी क्षेत्र के मगरवारा रेलवे स्टेशन का है जहां एक महिला के
साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और बाद में उसके चेहरे को जलाकर उसकी हत्या
कर दी गई
वही इस वारदात में उस महिला को कुत्ते भी
नोच नोच कर अपनी भूख मिटाने में लगे हुए थे इस सनसनी खेज वारदात के बाद
आसपास के लोगो मे भी दहशत का माहौल है मानवता को शर्मसार कर देने वाली वाली
घटना ने दिल को झकझोर का रख दिया है हालांकि की इस घटना से साफ तौर से ये
साबित होता कि शातिर लोगो ने उस महिला ला चेहरा इसलिए जलाया की उसकी
शिनाख्त भी न हो सके और उन्नाव पुलिस के लिए भी ये अपराधी एक चुनौती बन गए
है
साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है और महिला के शव को अपने
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।वही उन्नाव सीओ सिटी उमेश
त्यागी का कहना है कि इसकी जांच चल रही और सर्वप्रथम महिला की शिनाख्त करने
का प्रयास किया जायेगा उसके बाद विवेचनात्मक कार्यवाही की जाएगी वही महिला
के साथ दुष्कर्म के सवाल पर कहा कि ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा
जा सकता है अब देखना है कि उन्नाव पुलिस किस तरह इस घटना को वर्क आउट करती
है या फिर फर्जी खुलासा कर वाहवाही लूटती है ये आने वाला समय ही बतायेगा
क्योकि उन्नाव पुलिस अधीक्षक फर्जी खुलासे कर पहले भी चर्चा में रह चुके है
।
मगरवारा
रेलवे स्टेशन के सामने एक अज्ञात महिला की बॉडी पड़ी है सूचना पर स्थानीय
पुलिस थाना कोतवाली और मैं स्वयं मौके पर आया हूँ एक लगभग 30 वर्षीय महिला
जिसने पैरो में बिछिया भी पहने हुए है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह
विवाहित है उसका मुंह जलाया गया है ताकि उसकी शिनाख्त न कि जा सके छिपाने
का प्रयास किया गया है अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है सर्वप्रथम महिला
की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है महिला की आइडेंटी क्या है
तत्पश्चात विवेचनात्मक कार्यवाही तदानुसार की जा रही है ये तो अभी प्रथम
दृष्टया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।