लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ के
पदाधिकारियों सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई
दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व
कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी,
पारसनाथ यादव और अरविन्द सिंह गोप, सदस्य विधान परिषद एस.आर.एस. यादव एवं
अरविन्द कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजनसभा विकास यादव, राष्ट्रीय
अध्यक्ष छात्रसभा राहुल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा दिग्विजय सिंह देव
की उपस्थिति रही।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में
आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन
में कहा कि वर्तमान सरकार में बच्चियों/छात्राओं का भविष्य सुरक्षित नहीं
है। भाजपा सरकार नौजवानों का उत्पीड़न कर रही हैं। परीक्षाओं के पेपर आउट हो
रहे हैं। रोजगार का बड़ा सवाल है। ऐसे में पूरे देश की युवा पीढ़ी पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद लगाये बैठी है। छात्रों-नौजवानों
की बेरोजगारी का संकट सिर्फ अखिलेश यादव ही दूर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में इलाहाबाद और गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिलेश यादव को परिसर में आने का आमंत्रण भी दिया।
छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उदय प्रकाश यादव (अध्यक्ष), सत्यम सिंह सनी (संयुक्त मंत्री),
गोरखपुर विश्वविद्यालय की अन्नू प्रसाद (अध्यक्ष प्रत्याशी), सूरज यादव
(उपाध्यक्ष प्रत्याशी), सुधीर कुमार यादव (महामंत्री प्रत्याशी), महात्मा
गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के दिगवंत पाण्डेय (महामंत्री), पी.जी. कालेज
गाजीपुर के सम्पूर्णानंद यादव (अध्यक्ष), रामजी सहाय पी.जी. कालेज
रूद्रपुर देवरिया के राजन यादव (अध्यक्ष), बी.आर.डी. पी.जी. कालेज देवरिया
के श्रवण शर्मा (उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
अखिलेश
यादव को स्वामी अड़गड़ानंद की पुस्तक ‘यथार्थ गीता सुरेश यादव
मिर्जापुर ने अपने नौजवान साथियों के साथ भेंट की। इस
अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षगण
कृष्णमूर्ति यादव, ऋचा सिंह, हेमंत सिंह टुन्नू, अजीत यादव,
भूपेन्द्र यादव, अवनीश यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा और
चन्द्रशेखर चौधरी,
निधि यादव, डाॅ0 नारायण, अभिषेक यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, संदीप
यादव, रवीन्द्र यादव, राघवेन्द्र यादव, अजीत विधायक सहित अन्य छात्रनेता
उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।