रिपोर्टर-अरविन्द शर्मा
प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों पुलिसकर्मियों की खुदकशी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस अफसरों की चिंता बढ़ी है। ड्यूटी सहित अन्य दवाबों के बीच कई घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की बागी आवाज भी सोशल मीडिया पर सुनाई दी।
इन सबके बीच कानपुर देहात पुलिस के अफसरों ने पुलिसकर्मियों से संवाद का नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत अफसर रात के समय जनपद के अलग-अलग हिस्से में तैनात सिपाहियों और थाना प्रभारियों से बात कर उनकी समस्याओ को जानने के साथ उनकी काउंसलिंग भी कर रहे हैं।

दरअसल पुलिस
महकमे में पिछले एक सप्ताह में कानपुर देहात सहित अन्य जनपदों में
पुलिसकर्मियों की खुदकुशी और मौत की घटनाओं के बाद विभाग में तनाव का माहौल
देखा जा रहा था। जनता की आलोचना झेल रहे पुलिसकर्मी अपनी पारिवारिक और
ड्यूटी की समस्याओं का भी हवाला देते हुए भीतरखाने से अपनी आवाज बुलंद करते
दिख रहे थे। विभागीय कर्मचारियों का गुस्सा शांत करने और उनकी समस्याओं को
जानने के मकसद से जनपद में अफसरों ने एक नई पहल शुरू की है।
सी
ओ सदर ने बताया कि विभाग के सीनियर अफसरों ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों
से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्हें ड्यूटी को लेकर प्रोत्साहित किया और
उनकी समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया गया। पुलिस विभाग की यह पहल
निरन्तर चलेगी जिससे अफसरों और कर्मचारियों में बेहतर संवाद बना रहे।
प्रदेश में पुलिस जो मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर रही
है जिसके चलते अधिकारी रात में अलग अलग जगहों पर जाकर उनके बीच संवाद कर
उनकी काउंसलिग कर रहे ताकि समस्या को जाना जा सके और उसका निवारण किया जा
सके

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।