मिडिया डेस्क
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म 'सुई धागा' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फ़िल्म ने हफ़्ते में ₹62 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई विशाल भारद्वाज की पटाख़ा की हालत खस्ता है।
शरत कटारिया निर्देशित फ़िल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में आयी थी। फ़िल्म ने ₹8.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले शनिवार को ₹12.25 करोड़ और रविवार को ₹16.05 करोड़ जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ₹36.60 करोड़ जमा किये थे। सुई धागा पहले सोमवार यानि रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹7 करोड़ जमा किये। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी होने की वजह से सुई धागा के कलेक्शंस में तगड़ा उछाल आया और फ़िल्म ने ₹11.75 करोड़ जमा कर लिये। हालांकि बुधवार को फ़िल्म का कलेक्शन काफ़ी गिर गया और महज़ ₹3.80 करोड़ ही जमा हुए। गुरुवार को फ़िल्म को ₹3.35 करोड़ मिले और इसके साथ पहले हफ़्ते में सुई धागा का कलेक्शन ₹62.50 करोड़ हो गया है।
सुई धागा को दुनिया भर में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है, जिनमें
से 2500 भारत में हैं। वरुण धवन की इस साल ये दूसरी रिलीज है। इससे पहले
शूजित सरकार की अक्टूबर में वरुण डेब्यूटेंट बनिता संधू के साथ आए थे। ये
फिल्म क्रिटिक्स की पसंद रही, मगर ₹45.36 करोड़ का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस
पर औसत साबित हुई। वरुण की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था।
वरुण ने खुद को एक बहुआयामी एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। कमर्शियल और नॉन कमर्शियल फिल्मों में वो समान रूप से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।
वरुण ने अपना करियर करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से 2012 में शुरू किया था, जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ थे। ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सुपरहिट रही। 2014 में वरुण 2 फ़िल्मों में नज़र आये- मैं तेरा हीरो और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया। डेविड धवन निर्देशित मैं तेरा हीरो ₹55 करोड़ कमाकर फ़ायदे में रही, वहीं हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया ₹78 करोड़ का कलेक्शन करके रही थी।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म 'सुई धागा' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फ़िल्म ने हफ़्ते में ₹62 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई विशाल भारद्वाज की पटाख़ा की हालत खस्ता है।
शरत कटारिया निर्देशित फ़िल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में आयी थी। फ़िल्म ने ₹8.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले शनिवार को ₹12.25 करोड़ और रविवार को ₹16.05 करोड़ जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ₹36.60 करोड़ जमा किये थे। सुई धागा पहले सोमवार यानि रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹7 करोड़ जमा किये। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी होने की वजह से सुई धागा के कलेक्शंस में तगड़ा उछाल आया और फ़िल्म ने ₹11.75 करोड़ जमा कर लिये। हालांकि बुधवार को फ़िल्म का कलेक्शन काफ़ी गिर गया और महज़ ₹3.80 करोड़ ही जमा हुए। गुरुवार को फ़िल्म को ₹3.35 करोड़ मिले और इसके साथ पहले हफ़्ते में सुई धागा का कलेक्शन ₹62.50 करोड़ हो गया है।
वरुण ने खुद को एक बहुआयामी एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। कमर्शियल और नॉन कमर्शियल फिल्मों में वो समान रूप से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।
वरुण ने अपना करियर करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से 2012 में शुरू किया था, जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ थे। ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सुपरहिट रही। 2014 में वरुण 2 फ़िल्मों में नज़र आये- मैं तेरा हीरो और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया। डेविड धवन निर्देशित मैं तेरा हीरो ₹55 करोड़ कमाकर फ़ायदे में रही, वहीं हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया ₹78 करोड़ का कलेक्शन करके रही थी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।