लखनऊ- महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जनता को बुरी तरह निराश किया है। मध्य प्रदेश में 11 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली हैं। भाजपा सरकारों को कारपोरेट घराने संचालित कर रहे हैं। महिलाओं ओर बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ा है। दो इंजन की सरकारों का बुरा हाल है। जनता इससे बदलाव चाहती है। भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय काफी काम हुए थे। समाजवादी सरकार के काम का मुकाबला न भाजपा कर सकती है और नहीं कांग्रेस कर सकती है। भाजपा सरकारें लैपटाप भी नहीं दे सकी। भाजपा कानून को नहीं मानती है। समाजवादी पार्टी काम करती है जबकि भाजपा काम बिगाड़ती है। समाजवादी पार्टी वंचित लोगों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्शशील रही है। जनसंख्या के आधार पर लोगों को हक और सम्मान मिलना चाहिए। इससे ही सामाजिक न्याय का रास्ता बनेगा।

अखिलेश यादव खजुराहो में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,
पूर्व मंत्री उ0प्र0 राजेन्द्र
चौधरी,
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश
अध्यक्ष गौरी यादव, पूर्व विधायक सुनीलम तथा के.के. सिंह
उपस्थित थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार हम लोग मध्य
प्रदेश स्थायी तौर पर लम्बा संघर्ष करने आएंगे। आने वाले समय में पार्टी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। लोग अब मानने लगे हैं
कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा ही विकल्प हो सकते है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर जगह नफरत फैला रही है। गुजरात में
इसका फिर घृणित रूप देखने को मिला है। मध्य प्रदेश में पशु बधशालाएं चार
गुना ज्यादा है। सरकार के मंत्री और अधिकारी मिलकर अवैध खनन करा रहे हैं।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। भाजपा सरकार की ज्यादातर
स्कीमें विफल रही है। भाजपा सिर्फ सोशलमीडिया पर रही है। उन्होंने कहा
भाजपा की पराजय से देश में भाईचारा अपने आप आ जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं।
बेकारी की स्थिति विस्फोटक है। आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।
व्यापमं में जिसने भी आवाज उठाई उसे मौत की नींद सुला दिया गया। कुपोषण का
प्रकोप है। अतिथि शिक्षक के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है। केन्द्र
सरकार आधी अधूरी योजना न बनाए। नोटबंदी और जीएसटी से देश में तबाही आई है।
लोगों के रोजगार छिन गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय काफी काम हुए थे। समाजवादी सरकार के काम का मुकाबला न भाजपा कर सकती है और नहीं कांग्रेस कर सकती है। भाजपा सरकारें लैपटाप भी नहीं दे सकी। भाजपा कानून को नहीं मानती है। समाजवादी पार्टी काम करती है जबकि भाजपा काम बिगाड़ती है। समाजवादी पार्टी वंचित लोगों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्शशील रही है। जनसंख्या के आधार पर लोगों को हक और सम्मान मिलना चाहिए। इससे ही सामाजिक न्याय का रास्ता बनेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।