ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
सदैव ही व्यस्त रहने वाले गोरखपुर कुशीनगर हाईवे पर जगदीश पुर के पास जान जोखिम में डालकर कुछ लोगों द्वारा दुर्गापूजा के नाम पर चन्दा इकट्ठा किया जा रहा है। सरपट दौड़ती भारी वाहनों के सामने खड़े होने से हो सकती है दुर्घटना।
गौरतलब है कि इस समय दुर्गापूजा का समय चल रहा और भारत में इसे पारंपरिक रूप से मनाया जाता है इसलिए तमाम जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इस पर्व को लोगों द्वारा बड़े सौहार्द पुर्वक मनाया जाता है एवं आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की जाती है किन्तु गोरखपुर हाईवे पर कुछ लोगों के द्वारा अपने क्रिया कलाप से इस त्योहार के प्रति गलत संदेश दिया जा रहा है।
दरअसल गोरखपुर कुशीनगर हाईवे पर कुछ लोगों द्वारा दुर्गा पूजा के नाम पर चंदा वसूला जा रहा है। चंदा वसूलने वाले हाईवे पर सरपट दौड़ती गाड़ियों के सामने खड़े हो जाते हैं और चंदा की मांग करते हैं। कभी कभी तेज आती गाडियां नहीं रूकती है और इनके द्वारा भाग कर जान बचाया जाता है। चंदा वसूलने वालों के द्वारा इस तरह के कार्य से लोगो में दुर्गा पूजा के प्रति गलत संदेश जाएगा साथ ही किसी दुर्घटना की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। विचारणीय बात यह है कि जहां चंदा मांगा जा रहा है वह जगह स्थानीय पुलिस चौकी से मात्र कुछ सौ मीटर के फासले पर है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।