पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 October 2018

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण

तहकीकात न्यूज़ डिस्क

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई तथा प्रशिक्षण हेतु आए आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया गया। 


तत्पश्चात आरटीसी बैरक,सीपीसी कैंटीन, जिमहॉल, शस्त्रागार तथा भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं  पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 


परेड में सम्मलित यूपी- 100 गाड़ियों में रखे किट बैग का घटनास्थल पर किस प्रकार प्रयोग किया जाएगा। इनके बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी गयी तथा पाई गई कमियों का तत्काल निराकरण हेतु प्रभारी यूपी-100 को आदेशित किया गया 

एवं आरमोर्र द्वारा स्कोर्ट व गनर में लगे पुलिसकर्मियों को राइफल खोलने व जोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर डा0 जंगबहादुर, क्षेत्राधिकारी जमुनहा रोहित यादव व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।